चंद्रोदय तीर्थ पर मैसूर की काली शीशम की लकड़ी से बना 32 फीट का द्वार

धर्म
  1. चंद्रोदय तीर्थ पर मैसूर की काली शीशम की लकड़ी से बना 32 फीट का द्वार
    चाँदखेड़ी
    चन्द्रोदय तीर्थ पर 6 दिन का पंचकल्याण महामहोत्सव का आगाज होने जा रहा है होगा। इस अभूतपूर्व आगवानी में भक्तों के लिए विशाल द्वार 32 फीट का बनवाया जा रहा है। जो भक्तो के आकर्षण का केंद्र होगा।
    द्वार की विशेष बात
    यह द्वार मैसूर की काली शीशम की लकड़ी से निर्मित 32 फीट ऊँचा व सवा 16 फीट यह द्वार इस तीर्थ के कुबेर द्वार पर लगाया जाएगा। इस द्वार का निर्माण भीलवाड़ा में किया गया है। क्षेत्र समिति के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने जानकारी देते हुए बताया की भीलवाड़ा निर्मित यह द्वार हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्रीज़ व टेम्पल डोर फैक्ट्री ने तैयार किया है। जो देश के जैन मंदिरों में पहला विशाल दरवाजा होगा। इसे भीलवाड़ा के पवन आर्या और उनके 65 कारीगरों की टीम ने 23 दिन में तैयार किया है। इसकी खास बात यह है की इसमें बहुत ही बारीक कारीगरी की गई है। आकर्षक बात यह भी है इसका वजन लगभग 8 टन के करीब है। इस विशाल द्वार पर सुदर नक़्क़ाशी के साथ 24 तीर्थंकर भगवान के चिन्ह अंकित होंगे।
    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *