जैन टैलेंट शो में छोटे-छोटे बच्चों ने शिक्षाप्रद प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा

धर्म

जैन टैलेंट शो में छोटे-छोटे बच्चों ने शिक्षाप्रद प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा
रामगंजमंडी
पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमल प्रभा माताजी संघ सानिध्य में 10 लक्षण पर्व में धर्म प्रभावना हो रही है और कई धार्मिक शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां भी दी जा रही है इसी क्रम मेंबुधवार की रात्रि बेला में जैन समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जैन टैलेंट शो के द्वारा दिया इसमें बच्चों ने शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी जो संस्कारों का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रही थी।

 

 

इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बखूबी रूप से रामगंजमंडी नगर की श्रीमती प्रियंका विनायका, एवम शिप्रा विनायका ने किया सभी बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेने को उत्साहित नजर आए कोई गिरनार जी तीर्थ की भूमिका निभाते हुआ आया क कोई श्लोक बोलता नजर आया तो कोई भक्ति करता हुआ नजर आया एवं पूजन करता दिखाई दिया इन सभी प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा बैठे सभी मौजूद जन अपने आप को ताली बजाने से नहीं रोक पाए एवं सभी ने उनके कार्य की सराहना की। कोई भारत माता बन कर आया इन सभी प्रस्तुतियों से ऐसा लगा कि जैसे कि उनके अंदर धर्म का संस्कार बीजारोपित हुआ हो। इस शो के निर्णायक मंडल में श्रीमती शोभना सांवला, श्रीमती साधना पहाड़िया , राजकुमार गंगवाल रहे। इन सभी ने बच्चों द्वारा दी प्रस्तुति की भरी भूरी सराहना की। इस आयोजन में दो

 

ग्रुप बनाए गए थे ग्रुप ए और ग्रुप बी ग्रुप ए में प्रथम आरवी जैन, द्वितीय रिधवी जैन, तक्ष जैन, तृतीय रोली जैन रही। वही ग्रुप बी में प्रथम सोना जैन, द्वितीय हार्दिक जैन, दिव्यांश जैन रहे। एवम तृतीय दर्पक जैन रहे। इस कार्यक्रम में जिन्होंने भी अपना प्रदर्शन किया उन सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *