सुखी रहने के लिए अपने मन पर संयम रखना चाहिए । स्वस्तिभूषण माताजी नेमिनाथ वाटिका का किया अवलोकन एवं शीघ्र पूरा होने का दिया आशीर्वाद
केकड़ी
जिसने भी ध्यान को समझ लिया वह परमात्मा को भी समझ लेगा ।शांति एवं परमात्मा के लिए ध्यानस्थ होना जरूरी है। जिनेंद्र देव की मुद्रा भी ध्यानस्थ होती है । शरीर में जान का रहना और मकान में शरीर का रहने से तथा परमात्मा को जानने के लिए ध्यान का बड़ा महत्व होता है।
ज्ञान में ऊर्जा एवं सुख की शक्ति है मन के शांत रखने पर ही मन के द्वारा आराधना उपासना पूजा भक्ति आदि का आनंद प्राप्त कर सकते हैं ।
बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समीप शिवम वाटिका में स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनिआर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने अपने धर्मोपदेश में कहे ।उन्होंने कहा कि लोभी, कामी, क्रोधी व्यक्ति कभी भी भक्ति नहीं कर सकता है, क्रोध में भगवान कभी भी नजर नहीं आते हैं, जिस पर आप क्रोध कर रहे होते हैं बस वही नजर आएगा ।

इसी प्रकार उन्होंने बताया कि मानव दूसरों के दुख को देखकर प्रसन्न होता है व दूसरों के सुख से दुखी रहता है ।
इसलिए सुखी रहने के लिए अपने मन पर संयम रखना चाहिए

धार्मिक क्रियाओं के प्रति हमेशा भाव बनाकर कार्य करना चाहिए न जाने कब मन परिवर्तन हो जाए ओर कब जीवन की दिशा बदल जाये ।श्री नेमीनाथ मंदिर में प्रातः जिनाभिषेक ,शांति धारा एवं धार्मिक क्रियाएं आर्यिका ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुई।प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य विमल कुमार चेतन प्रकाश, नीरज,आदित्य, मोहित,विजय,ऋषभ,सम्यकबिसुन्दनी परिवार को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में आचार्य श्री का चित्र अनावरण एवं चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन समाज के श्रेष्ठी जनों द्वारा किया गया ।शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य सुनीता पाटनी,इंदु बाकलीवाल,राजकुमारी टोंग्या व आशा जैन ज्वैलर्स ने किया ।
पाद प्रक्षालन करने का पुण्यार्जन अमरचंद अशोक कुमार अनिल कुमार कुहाड़ा परिवार ने प्राप्त हुआ। एवमचंद्रकला जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

आर्यिका माताजी ने बताया कि शीघ्र आदि व्याधि रोग से निवारण हेतु शिवम वाटिका में ध्यान योग प्राणायाम शिविर आयोजित किया जाएगा ।
श्री नेमिनाथ वाटिका का अवलोकन

प्रातः 6 बजे आर्यिका ससंघ वाटिका अवलोकन हेतु वाटिका स्थल पर पहुँचा ।नेमिनाथ वाटिका निर्माण समिति के अध्यक्ष अशोक सिंघल, समाज के अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन, मंत्री कैलाश जैन मावा वाले व कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने माताजी के पाद प्रक्षालन किये ।
माताजी ने वाटिका निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया ।धर्म सभा का संचालन कपिल भैया द्वारा किया गया
मीडिया प्रभारी रमेश बंसल , पारस जैन द्वारा प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
