अतिशय क्षेत्र कैथुली में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन श्रीजी का अभिषेक कर भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन श्रीजी का अभिषेक कर भगवान पुष्पदंत नाथ भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया
रामगंजमंडी
शहर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र कैथुली में पर्यूषण पर्व पर काफी भक्ति का माहौल बना हुआ है और दूर दूर से यात्रियों का आना-जाना बना हुआ है।व अभिषेक शांति धारा में भी भक्तों का उत्साह देखते हुए बन रहा है।पर्यूषण पर्व का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में मनाया गया। जहां भक्तों ने अभिषेक शांति धारा की गई। जिसमें प्रथम अभिषेक का सौभाग्य कमल कुमार रजत लुहाड़िया रामगंजमंडी को एवम।
प्रथम शांति धारा का सौभाग्य श्रीमान सूरजमल ,, मनीष ,, अनिश हरसौरा भानपुरा परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

वही द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य श्रीमान करुणेश गौरव कुमार किंग श्री परिवार रामगंजमंडी को एवम तृतीय शांति धारा का सौभाग्य विनोद कुमार विनयकुमार विनायका परिवार को प्राप्त हुआ चतुर्थ शांति धारा का लाभ श्रीमान हुकुमचंद रितेश ठाई परिवार को प्राप्त हुआ।

पर्यूषण पर्व का चौथा दिन और उत्साह से भर गया जब भगवान पुष्पदंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया इस अवसर पर भक्तों ने जमकर भक्ति की एवं निर्वाणकांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया लाडू आकर्षक रूप से सजाया गया थाजिसका सौभाग्य श्रीमान सूरजमल ,, मनीष ,, अनिश

 

 

 

 

हरसौरा भानपुरा मध्य प्रदेश को प्राप्तहुआ। यह परिवार उत्साह से भरा हुआ था जब यह परिवार निर्वाण लाडू समर्पित कर रहा था तब उनकी भक्ति श्रद्धा देखते हुए बन रही थी एवं हर कोई भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था और कर्मों की निर्जरा कर रहा था। समस्त क्रियाएं विधि विधान के साथ सिद्धार्थ भैया शास्त्री ने संपन्न करवाई

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *