मृदुता और विनम्रता ही मार्दव धर्म है, विज्ञमति माताजी
एटा
दसलक्षण महापर्व के द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म की पूजन शहर के सभी मंदिरों में की गई एवं जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ जी का गर्भकल्याणक भी मनाया गया, भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी की प्रिय शिष्या प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने उत्तम मार्दव धर्म के बारे में श्रावकों को बताया चित्त में मृदुता और व्यवहार में विनम्रता ही मार्दव धर्म है यह मान कषाय के अभाव में प्रकट होता है जाति, कुल, रूप ,ज्ञान ,तप, वैभव, प्रभुत्व ,ऐश्वर्य, संबंधी अभिमान मद कहलाता है इन्हें विनश्वर समझ कर मान कषाय को जीतना उत्तम मार्दव धर्म कहलाता है!
शाम को शास्त्र सभा में ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी ने बताया कि यह मनुष्य पर्याय अत्यंत दुर्लभ है ,दो हजार सागर की आयु में 48 भव होते है जिसमें 24 भव नपुंसक पर्याय, 16 भव स्त्री पर्याय और मात्र 8 भव पुरूष पर्याय के होते हैं, धर्म तो बचपन में ही होता है इस भुलावे में मत रहना कि धर्म तो बुढ़ापे में कर लेगें!आरती गुरु भक्ति के पश्चात टेलेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!
10 सितम्बर दिन मंगलवार को चुनमुन झांकी मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े मंदिर जी में किया जायेगा!
कासगंज रोड स्थित वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में भी श्रावकों ने प्रातः जिन अभिषेक ,शांति धारा नित्य नियम पूजन प्रभु सुपार्श्व नाथ पूजन एवं पर्व की पूजा कर प्रभु की मंगल आरती उतारी,!
शाम को ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में 48 दीपों से भक्तामर दीप अर्चना में भक्तों ने मांडना पर मंत्रोच्चार पूर्वक दीप सर्मपित किये!




इस पावन अवसर पर श्रीमान सर्वेश जैन,गुड्डू मंत्री ,सुन्नेश जैन , राजीव सुल्ली, पीयूष जैन प्रशांत जैन, अनुराग जैन, ओम प्रकाश जैन, बंटी जैन ,सुरेंद्र जैन, दीपक जैन,विद्यासागर जैन, विनय जैन ,मनोज एडवोकेट, सुनील जैन, विकास जैन, हरित जैन ,चिराग जैन, अंशुल जैन, अक्षय जैन ,आदेश जैन ,आरके जैन सुधाकर जैन राजू जैन,अशोक जैन ,श्रीमती बबिता जैन प्रेरणा , जिनवाणी जैन, कुमुद जैन,अल्का जैन, प्रीति जैन, नंदि भीनी जैन,मालती जैन ,अर्चना जैन, बेबी जैन ,बीना जैन नीरेश जैन मंजू जैन , रोजी जैन, राखी जैन, ऋतु जैन, लवली जैन, आदि श्रावकों ने मंदिर में उपस्थित रहकर पुण्यार्जन किया!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
