आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने सिलवानी प्रवचन के दौरान कहा था सीमा से बाहर जाकर प्रकृति के नियमों से न करें खिलवाड़: आचार्य विद्यासागर
सिलवानी
सीमा के अंदर रहने से सुख को प्राप्त किए जाने के साथ ही आत्म संतुष्टि तथा शांति का अनुभव प्राप्त होता है। जबकि सीमा के बाहर रह कर कार्य किया तो शारीरिक मानसिक रुप से बीमार होने के साथ ही परिणाम गलत प्राप्त होते है। श्रावक को प्रकृति के द्वारा निर्धारित की गई सीमा के बाहर जाने का दुस्साहस पूर्ण कार्य कर प्रकृति के नियमों का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
यह बात आचार्य विद्या सागर महाराज ने श्रावकों को उपदेश देते हुए सिलवानी प्रवास के दौरान कही थी। वह नियमित व्याख्यान में प्रकृति के मापदंड को विस्तारित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धन दौलत को कभी भी सुख व वैभवता का साधन नहीं मानना चाहिए।


आचार्य श्री ने कहा था धन से विलासिता की सामग्री क्रय की जा सकती है लेकिन आत्म संतुष्टि की सामग्री नहीं खरीदी जा सकती है। आत्म संतुष्टि को पाना है तो धर्म रूपी आचरण को अपना कर सद्मार्ग पर अग्रसर हो, तभी सुख को प्राप्त किया जा सकता है।
उस समय आचार्य श्री ने बताया कि वाहन की मशीन डीजल पेट्रोल से चलती है, अन्य मशीनें भी विभिन्न तेल की खुराक से चलती है लेकिन एसी कोई मशीन दुनिया मे ंनहीं बनी जो शुद्ध घी से चलती हो।
मानव का शरीर भी एक गाड़ी की तरह है लेकिन इस गाड़ी में जरूरत से अधिक तेल भरा जा रहा है, बिना सोचे समझे कि परिणाम क्या होगा आवश्यकता से अधिक भराव घातक सिद्ध होता है। मानव को चाहिए कि वह जरूरत के अनुसार ही सामग्री और धन का संग्रह करे।
अपने धन का अपव्यय न करे
आचार्य श्री ने कहा अपने धन का अपव्यय न करने की सीख देते हुए कहा कि जहां जरूरत हो वही पर धन का व्यय किया जाना चाहिए। विदेशी भूमि पर साधु संतों ऋषि मुनियों को सम्मान नहीं दिया जाता है। लेकिन भारत भूमि पर सभी समुदाय के महापुरुषों का सम्मान भावनात्मक रुप से किया जाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी 9929747312



