दसलक्षण पर्व के चलते जिनालयों में श्रावकों ने किया पूजन जैन धर्म के हिसाब से क्षमा धर्म का पालन करना वास्तव में वीरों का कार्य है विज्ञमति माताजी

धर्म

दसलक्षण पर्व के चलते जिनालयों में श्रावकों ने किया पूजन जैन धर्म के हिसाब से क्षमा धर्म का पालन करना वास्तव में वीरों का कार्य है विज्ञमति माताजी
एटा
पुरानी बस्ती स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर जी में दस लक्षण पर्व के चलते सुबह 5:30 बजे जिनेन्द्र अभिषेक, शांति धारा ,नित्य नियम पूजन,रविव्रत , सोलहकारण, दसलक्षण ,पंच मेरु पूजन स्वयंभू स्त्रोत , कथा वाचन एवं दोपहर में 2:00 बजे से प्रशांत मूर्ति भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी एवं प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी के मुखारविंद से श्रावकों ने तत्वार्थ सूत्र वाचन का लाभ लिया,

माताजी ने बताया की दस लक्षण धर्म जो वास्तव में न तो “विलक्षण” और न “अलक्षण” हैं बल्कि”सुलक्षण “हैं, लक्षण से तात्पर्य है किसी वस्तु के गुण को पहचानना, अतः दस लक्षण का लक्ष्य है आत्मा को जानना पहचाना! जिन बातों से हम उसकी जान पहचान कर सकते हैं वही उसके लक्षण हैं, यह दस लक्षण अनेक धर्म नहीं है लेकिन धर्म के दस अंग हैं स्व पर विवेक हेतु जीवादिक सात तत्वों के सही निरूपक के लिए इन दस दिनों तत्वार्थ सूत्र की वाचना होती है! प्रत्येक मानव को समस्त प्रदूषण से बचने के लिए सच्चा मार्ग प्राप्त करने के लिए दस दिन तक दस लक्षणों को अपने हृदय में अवश्य ही धारण करना चाहिए!

उत्तम क्षमा धर्म के बारे में उन्होंने बताया आत्मा क्षमा स्वभावी है यदि कोई क्रोध कषाय का कारण उपस्थित हो जाए तो भी क्षमा धर्म का पालन करना वास्तव में वीरों का कार्य है ,क्रोध समस्या का समाधान नहीं है अपित यह स्वयं एक समस्या है क्षमा हर समस्या का जीवंत समाधान है! सभी श्रावकों ने यथा शक्ति व्रत, उपवास,एकाशन नियम का पालन करते हुए प्रतिक्रमण,

 

सामायिक किया एवं शास्त्र प्रवचन ब्रह्मचारिणी अदिति , प्रियंका दीदी ने किए, संगीत मय आरती गुरु भक्ति के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम ” चलो करें हम तीर्थ वंदना” का आयोजन पुरानी बस्ती महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया! इस अवसर पर मंदिर जी में श्रीमान योगेश जैन, पंकज जैन, नरेंद्र जैन ,कुलदीप जैन, नितिन जैन, निर्मल जैन, सुधाकर जैन राजीव जैन ,आलोक जैन, जितेंद्र जैन, गजेंद्र जैन अनिल जैन संजय जैन मुकेश जैन विनय जैन विमल जैन ,श्रीमती शशि जैन, साधना जैन ,सुनीता जैन ,सरोज जैन आशना जैन सपना जैन कुसुम जैन, शालु जैन,रजनी जैन, चिंकी जैन, ज्योति जैन, बबिता जैन, इंदिरा जैन शोभा जैन वर्षाजैन, लिटिल जैन, अंजू जैन,वैशाली जैन, नीलम जैन, रेनू जैन, मधू जैन आदि लोग उपस्थित थे!
प्रातः 5 बजे से श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा जानकी दास चैत्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें अनेकों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित रहकर पुण्यार्जन किया!

 

बबीता जैन एटा ने बताया की दिनांक 9 सितंबर को गुरु विमल महिला परिवार द्वारा टैलेंट शो का आयोजन बड़े मंदिर की में किया जाएगा!

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *