Saturday, July 25, 2026

जिस स्कूल से कल के जयकुमार और आज के मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने अपना अध्ययन किया उस स्कूल का अवलोकन करने पहुंचे मुनि श्री
सागर
भाग्योदय तीर्थ में चातुर्मास व्रत निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज शनिवार की प्रातः बेला में उस विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचे जिस विद्यालय में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी।

 

 

पूज्य मुनिश्री प्रातः की बेला में चकराघाट जैन मंदिर के दर्शन करने हेतु गए थे दर्शन के उपरांत वे सीआर मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी जब वह पहुंचे तब स्कूल बंद था और उसकी सूचना किसी को नहीं थी। बंद गेट से ही पूज्य मुनि श्री ने स्कूल के परिसर को एक तक निहारा।और अपनी शिक्षा की समय की यादों को ताजा किया। वही स्कूल जिसका अवलोकन उन्होंने किया जहां कल के जयकुमार और आज के सुधा सागर महाराज ने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। पूज्य मुनि श्री इसके बाद भाग्योदय तीर्थ पहुंचे।

आपको बता दे महाराज श्री ने इसी स्कूल से कक्षा 11 तक शिक्षा ग्रहण की। वे वाणिज्य संख्या के विद्यार्थी थे।

 

 

मुनि श्री को अध्ययन कराने वाले शिक्षक हरगोविंद विश्व ने बताया कि छात्र जीवन में वे बिल्कुल अलग थे मेघावी होने के साथ ही वे उन दिनों विचार मग्न ज्यादा रहते थे। शायद यही विचारशीलता उनको यहां तक ले आई।

 

मेरे लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि जिस विद्यार्थी को मैंने पढ़ाया आज वह सभी का ज्ञानवर्धन और कल्याण कर रहा है। इससे बड़ा पद और क्या हो सकता है? डॉक्टर इंजीनियर या अन्य क्षेत्रों में कहीं विद्यार्थी पहुंचते हैं पर आध्यात्म के क्षेत्र में इतने बड़े पद पर पहुंचकर मानव कल्याण के लिए काम करने वाले वह हमारे इकलौते विद्यार्थी हैं। यह सचमुच अद्भुत है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747342 9929747312