संवत्सरी व अनंत चतुर्दशी को मांस की दुकान व बूचड़खाने रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी*

धर्म

*संवत्सरी व अनंत चतुर्दशी को मांस की दुकान व बूचड़खाने रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी*
राजस्थान सरकार द्वारा जैन समाज की मांग को मानते हुए सवंत्सरी 8 सितंबर व अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को संपूर्ण राजस्थान राज्य में सभी मांस,मछली की दुकाने व बूचड़खाने बंद रखने का आदेश प्रसारित किया है।

 

 

 

जिसको लेकर जैन पत्रकार महासंघ व अन्य संस्थाओं ने राज्य सरकार का आभार जताया है।

 

 


जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां ने बताया कि जैन समाज के भाजपा नेता रविंद्र जैन जुरहरा,पूर्व निशक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन अलवर, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं अन्य संस्थाओं द्वारा संवत्सरी 8 सितम्बर व अनंत चतुर्दशी 17 सितम्बर को मांस मछली विक्रय केंद्र एवं बूचड़खाने बंद रखने की मांग की गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य सरकार स्वायत शासन विभाग जयपुर द्वारा आदेश प्रसारित कर 8 सितंबर एवं 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी को मांस मछली की दुकाने व बूचड़खाने बंद रखने का आदेश प्रसारित किया है।

 

जैन समाज ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जो आदेश प्रसारित किया है उससे जैन समाज की भावनाओं को सम्मान पहुंचा है।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *