परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज जन्म जयंती महोत्सव के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर किया गया महामृत्युंजय महामंडल विधान
झालरापाटन।
सकलदिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षक एवं तपोभूमि प्रणेता जैनाचार्य आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के 52 वें जन्म जयंती महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन के तहत शनिवार को एसटीसी स्कूलप्रांगण में महामृत्युंजय विधान का आयोजन किया गया।
यह महामंडल विधान प्रतिष्ठाचार्य इंदौर निवासी नितिन झाझरी, विधानाचार्य राजकुमार जैन बैंक वालो ने विधि विधान से संपन्न कराया। इसके साथ ही संगीतकार भोपाल निवासी कुलदीप जैन एंड पार्टी ने संगीतमय तरीके से विधान की पूजन करवाई, जिसमें महिलाएं भक्ति भाव से सरोबार होकर नृत्य करने लगी। विधान में सोधर्म इंद्र गुजरात बड़ौदा निवासी मदन भाई,रुपेन भाई, महायज्ञ नायक झालावाड़ निवासी संजय जैन ताऊ, कुबेर इंद्र अहमदाबाद निवासी विक्रम भाई पारुल बेन, ईशान इंद्र कमल कुमार अरुण कुमार अजमेरा, सनत इंद्र पुष्पा पदमचंद अनोपडा, महेंद्र इंद्र सुनील रौनक लुहाड़िया सहित 52 जोड़ों ने विधान की पूजन की।

शोभा यात्रा निकाली।

इससे पूर्व शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पालकी में विराजमान भगवान की प्रतिमा के साथ युवक, युवतियां नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई एसटीसी स्कूल परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।

आज के कार्यक्रम। प्रवक्ता मनीष चांदवाड ने बताया कि रविवार को सुबह 7:30 बजे एसटीसी स्कूल परिसर में गुरु पूजन, प्रवचन, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जन्म जयंती
महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रहेंगे।
नलिन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
