पहलगांव मे हुई 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध एवं श्रद्धांजली स्वरुप जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर सकल जैन ने किया कैंडल मार्च

धर्म

पहलगांव मे हुई 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध एवं श्रद्धांजली स्वरुप जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर सकल जैन ने किया कैंडल मार्च
रामगंजमंडी
22 अप्रैल 2025 मंगलवार की दोपहर में आतंकवादियों ने पहलगांव मे 26 पर्यटकों की निर्ममता से हत्या कर दी एवं अनेक जन घायल हुए इस दुखद घटना से पूरा देश शोक मग्न है
इस निंदनीय कृत्य के विरोध में एवं मृतकों को श्रद्धांजली देने हेतु जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर सकल जैन समाज ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला

 

यह कैंडल मार्च शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर माल गोदाम चौराहा पन्नालाल सर्कल अंबेडकर सर्किल स्टेशन चौराहा होता हुआ शाहजी चौराहे पर पहुंचा सभी शहीद स्मारकों पर दीप जलाकर श्रद्धांजली दी गई। इस निर्मम हत्याकांड से समस्त जैन समाज आहत था सभी का कहना था कि यह कृत्य मानवता के लिए अभिशाप है सभी ने आतंकवाद का पुरजोर विरोध किया। मार्च बाद में श्रद्धांजली सभा में परिवर्तित हो गया।

जहां सर्वप्रथम राजकुमार गंगवाल महामंत्री श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ने इस निंदनीय कृत्य की समाज की ओर से कड़े शब्दों में निंदा की साथ ही जो घायल हुए हैं उनके स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर प्रकाश धारीवाल ने कहा कि आतंकियों ने धर्म के नाम पर जो हत्याएं की हैं उसकी रामगंजमंडी का जैन समाज एवं संपूर्ण भारतवर्ष का जैन समाज कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता हैं उन्हें इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा दे। परमपिता परमेश्वर से यही कामना है कि मृतकों को अपने चरणों में स्थान दें।

इस अवसर पर श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार पारख ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज से नहीं पीढ़ियों से भारत शांतिपूर्ण देश रहा है, जिस देश में जैन धर्म के लोग रहते है वह तो वैसे ही अहिंसा को अपना मूल मंत्र मानकर चलते हैं। हम पहलगाम में हुए हत्याकांड का सकल जैन समाज की ओर से विरोध करते हैं। और परमपिता परमेश्वर से यह प्रार्थना करते हैं जितने भी लोग शहीद हुए हैं उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। और उनके परिवार को जो व्रजपात हुआ है उसे सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए अंत में नौ बार णमोकार मंत्र बोलकर श्रद्धांजली दी गई।

अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *