उज्जैन के 21 वर्षीय कृतिक जैन ने समग्र जैन परम्परा के इतिहास में उज्जैन का नाम विश्वस्तर पर किया दर्ज

धर्म

उज्जैन के 21 वर्षीय कृतिक जैन ने समग्र जैन परम्परा के इतिहास में उज्जैन का नाम विश्वस्तर पर किया दर्ज
उज्जैन
समग्र जैन परम्परा के इतिहास में उज्जैन का नाम विश्वस्तर पर दर्ज किया है।जी, हॉ ! जिस उज्जैन नगरी की गौरवगाथा का उल्लेख समग्र जैन परम्परा के सैंकडों ग्रंथों में मिलता है, उस उज्जैन नगरी के इतिहास में जिन शासन का एक और स्वर्णिम पृष्ठ अंकित हो गया है।

 

 

उज्जैन के ही 21 वर्षीय जैन युवा मास्टर कृतिक जैन जो जैन इन्टरनेशन ट्रस्ट एवं आर्गेनाईजेशन डाटा सेन्टर* केडायरेक्टर है, जिन्हानें सतत् 2 माह तक कठिन परिश्रम के साथ 35 दिवसीयाएकासन व्रत के साथ अपनी कल्पना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए समग्र जैन परम्परा को विश्वस्तर पर एक डिजिटल मंच पर*एकत्र कर दिया है।

 

वर्तमान सोश्यल मीडिया के युग में प्रत्येक जैन श्रावक यह चाहता है, कि उसे अपने गुरू भगवंतों के चातुर्मास*अप डेट की सूचना चातुर्मास प्रारम्भ होते ही मिल जाये तथा शेष काल में विहाररत समस्त गुरूभगवंतों के विहार की अपडेट* मिलती रहे। इसी आवश्यकता का महसूस करते हुए *

श्रीसौधर्मबृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक परम्परा*के मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. की प्रेरणा से जैन इन्टरनेशनल ट्रस्ट एवं आर्गनाइजेशन डाटा सेन्टर के डायरेक्टर कृतिक जैन द्वारा www.jainchaturmas.in वेबसाईट लांच की गई है। इस वेबसाईट को हम जैन धर्म की डिजीटल क्रान्ति का शंखनाडी कह सकते है। यह वेबसाईट समग्र जैन श्री संघ के धार्मिक-सामाजिक समन्वय की दिशा में यह एक विनम्र प्रयास भी है। इस वेबसाईट में समग्र जैन परम्परा के चारों पंथ के 62 समुदाय के 500 से अधिक आचार्य-उपाध्याय, प्रर्वतक-निर्यापक गुरू भगवंतों सहित 18000 से अधिक साधु-साध्वी भगवंत के वर्षावास स्थल की सूची का संकलन कर प्रकाशन किया गया है।

, उज्जैन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम इस युवा का उत्साहवर्द्धन करें, इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी टीके वेद परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन कहा कि यह कार्य डिजिटल क्रांति है और समस्त समाज जन से आह्वान किया कि एक बार इस वेबसाईट को अवश्य देखें । www.jainchaturmas.in

राजेश जैन ददू से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *