श्री महावीरजी तीर्थ पर मेला 11 अप्रैल सेशुरू होगा

धर्म
श्री महावीरजी तीर्थ पर मेला 11 अप्रैल से शुरू होगा
श्री महावीरजी
श्री महावीर जी तीर्थ का मेला हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 11 अप्रैल से शुरू होगा जो 17 अप्रैल को सम्पन्न होगा। क्षेत्र कमेटी ने सुबह 5 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक दर्शन की व्यापक व्यवस्था की है।
यह की गयी है व्यवस्था
मेले को लेकर अभूतपूर्व तैयारिया की गई है, जिसमे दिव्यांगॉ के लिए अलग से व्हील चेयर व लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। वही सुरक्षा केलिहाज 200 के लगभग सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे है। इसके द्वारा हर एक कोने पर पैनी नजर रखी जाएगी।
यात्रियों की व्यवस्था
आने वाले यात्रियो व भक्तो को रुकने में कोई असुविधा न हो इस हेतु मंदिर समिति ने 10 धर्मशाला, 11 निजी धर्मशालाओ में लगभग 7 हजार यात्रियो के ठहरने की व्यापक व्यवस्था की है। साथ ही यहाँ 80 rs से लेकर 3 हज़ार rs तक के कमरे उपलब्ध होंगे। साथ ही 800 पुलिसकर्मी व आरएसी के जवान भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा 100 महिला पुलिस, 50 मंदिर ट्रस्ट के सिपाही,100 स्वयंसेवक सुरक्षा व्यवस्था में होगे।
पार्किंग व्यवस्था
वही इस महामहोत्सव हेतु बस स्टैंड पर 60 बसों की व्यवस्था की गयी है। वही मंदिर ट्रस्ट की 80 एकड़ भूमि पर 200 बसे, व 200 कारे खड़ी की जा सकेगी।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *