भारत गौरव आचार्य पुलक सागर महाराज के बढते कदम मुम्बई की और
औरंगाबाद
पूज्य क्रांतिकारी संत भारत गौरव आचार्य श्री 108 पुलकसागर महाराज संघ सहित औरंगाबाद वर्षायोग पूर्ण कर महती प्रभावना कर मायानगरी मुम्बई की और अपने कदम बढ़ा रहे है औरंगाबाद से मुम्बई की दुरी 400 KM की है पूज्य गुरुदेव संघ का विहार रविवार की दोपहर बेला मे हुआ पूज्य गुरुदेव ने 6 km पद विहार नेशनल विद्यामंदिर से विहार करके 85 बंगला, श्री वर्धमान महावीरआराधना भवन पहुँचें। रात्रि विश्राम यही पर होगा
आगामी कार्यक्रम इस प्रकार
पूज्य संघ से मिली जानकारी अनुसार पूज्य संघ का सोमवार, 07 नवम्बर 2022 प्रातः 6:00 बजे85 बंगला, श्री वर्धमान महावीर आराधना भवन से 7 KM का पद विहार होगा उपरांत श्री दिगम्बर जैन मंदिर लासुर पहुँचेंगे । आहारचर्या वही पर होगी। मंगल प्रवेश प्रातः 8 बजे होगा
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
