समय को अपने जीवन को सार्थक बनाने में लगाओ पूर्णमति माताजी
ग्वालियर
समय नदी के बहाव की तरह होता है, नदी के बहाव को रोका नहीं जाता। थोड़ा सोचो कि हमारे जीवन का अमूल्य समय ऐसे ही निकला जा रहा है। जीवन का हर पल अमूल्य है इसको व्यर्थ की बातों में मत गवाओ।
आयु के क्षण कम होते जा रहे हैं, समय को अपने जीवन में सार्थक बनाने में लगाओ। देखा जाता है कि लोग सांसारिक बातों में, इधर-उधर की बुराई भलाई में अपने समय को बेकार करते हैं। अरे दूसरों का अच्छा बुरा देखते हुए जीवन निकला जा रहा है। अब सही समय पर जाग जाओ, स्वयं के बारे में भी तो कुछ जान लो। वरना एक दिन आयु कर्म पूर्ण होने पर यह सांसे थम जाएगी। और जैसे आए थे वैसे ही दुनिया से लौट जाओगे।







मंगल प्रवचन देते हुए आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ने साक्षी एनक्लेव में कहा कि बहुत जान लिया दुनिया को अब स्वयं के बारे में भी कुछ जान लो। हमारे जीवन में जितने पावर की भक्ति होगी उतना ही फल हमें मिलेगा। जैसे अधिक पावर के बल्ब की रोशनी ज्यादा मिलती है वैसे ही हमारी भक्ति जितनी अधिक पावर की होगी उतनी ही फलदायी होगी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
