परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर महाराज विनयांजली सभा का आयोजन

धर्म

परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर महाराज विनयांजली सभा का आयोजन

पिड़ावा:-
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जन जन की आस्था का केंद्र,वर्तमान के कुंदकुंद,ब्रह्मांड के देवता, समाधि सम्राट संत प्रवर आचार्य भगवन संत शिरोमणि परम पूज्य 108श्री विद्यासागर जी

महा मुनिराज के शिष्य परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर जी महाराज की सलेखना पूर्वक समाधि उपरांत गुरूवार रात्रि में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में एक विनयांजलि सभा का आयोजन रखा गया।

 

 

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 25 मार्च 2024को होली के दिन शाम 5.00बजे महाराज जी का स्वास्थ खराब हो गया और 27 मार्च दोपहर को 2.30 बजे आष्टा मध्यप्रदेश में समतापूर्वक समाधि मरण हो गया। 

परम पूज्य 108 श्री भूतबली सागर जी महाराज, मुनि सागर जी,मोनसागरजी, मुक्ति सागर जी महाराज ससंध का 43वां चातुर्मास सत्र2022में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर पिड़ावा में बड़े ही आनंद के साथ सम्पन्न हुआ था,

 

 

 

 

जिनकी प्रेरणा से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवीन जिनालय खंडपुरा में बना व जिनके सानिध्य में भव्य ऐतिहासिक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ जिनकी प्रेरणा से जैन गोकुल धाम गौशाला दांता रोड़ प्रारम्भ हुई ऐसे मुनि भूतबली सागर जी महाराज का देवलोकगमन आष्टा नगर मध्य प्रदेश में होने से पिड़ावा नगर में शोक की लहर छा गई ऐसे परम उपकारी गुरूवर भूतबली सागर महाराज को सजल नेत्रों से समाज ने मुनि श्री के प्रति विनयांजली प्रकट की।

व उनका गुणानुवाद किया।सभा का संचालन करते हुए राष्ट्रीय कवि डा. अनिल उपहार ने बताया कि त्याग और वैराग्य का सूरज आष्टा मध्यप्रदेश में अस्त हो गया।मुनिश्री से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए गए पलों को साझा किया और कविता का पाठ किया।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुकेश जैन चेलावत ने मंगलमय मंगलाचरण ‘गुरूदेव दया कर के चरणों में जगह देना; इतनी सी विनय तुम से कर्मों से छुडा देना ; गीत के साथ किया गया कार्यक्रम में समाज जन वक्ताओं में बड़े मन्दिर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जैन, दिनेश जैन सेक्रेटरी,पं.राजकुमार जैन, पूर्व वाईस चेयरमैन प्रमोद जैन, कोमल चन्द प्रिंसिपल , रजनीश जैन, सुरेश कुमार जैन, रिषभ जैन, कपिल जैन, श्री मति सरोज जैन, माधुरी जैन, मीना जैन,रिना चेलावत, रानी जैन, प्रांजल जैन, हिमांशी जैन आदि वक्ताओं ने उनकी क्षति को समाज और जिनशासन की महान क्षति बताया।

अंत में सकल दिगंबर जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं और बच्चों ने नवकार मंत्र का जाप कर सभा का समापन किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *