वर्षा भी नहीं रोक पाई युवाओं का जोशकमला नगर जैन मंदिर में आयोजित हुई युवा संगोष्ठी-मिला उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का मंगल सानिध्य

धर्म

वर्षा भी नहीं रोक पाई युवाओं का जोशकमला नगर जैन मंदिर में आयोजित हुई युवा संगोष्ठी-मिला उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का मंगल सानिध्य
आगरा
मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में आगरा के कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में 18 अगस्त को आगरा नगर के लगभग 300 युवाओं ने लिया जैन युवा संगोष्ठी में भाग| जिसकी शुरुआत समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण,दीप प्रज्वलन एवं बालिकाओं के मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ हुई|

 

इस अवसर पर संगोष्ठी में आए आगरा नगर के समस्त युवाओं अपने मंडल/शैली की तरफ से उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री ने कहा कि सभी युवाओं को जैन समाज में आगे आए। उन्होंने समस्त युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय बहुत ही विकराल होते जा रहा है इसलिए सामाजिक एकता अति आवश्यक है।

उन्होंने विशेष तौर पर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा युवाओं को मंच मुकुट से दूर रहकर समाज की सच्ची सेवा में आगे आना चाहिए और साधु-संतो की सेवा में तत्पर रहना हैं। आपके नगर में आए साधु संतों के आहार विहार निहार में आगे आकर सहभागिता करें।

 

 

 

महाराज श्री के उद्बोधन के उपरांत नगर के युवाओं ने मुनि श्री के समक्ष अपनी-अपनी बात रखी और उनका समाधान भी पाया। इस दौरान उपाध्यायश्री विहसंतसागर महाराज जी ने आगरा शहर की समस्त युवाओं का आह्वान करते हुए जैन युवा परिषद का गठन भी किया|जिसमें आगरा नगर को 6 ज़ोन में विभाजित किया, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से एवं सुदृढ़ तरीके से चलती रहे।

 

उपाध्याय श्री ने इस युवा परिषद का मुख्य संयोजक युवा उद्यमी रोहित जैन अहिंसा को बनाया। कार्यक्रम का सफल संयोजन मुख्य संयोजक श्री मनोज बाकलीवाल के निर्देशन में अनुज जैन क्रांति एवं अंकेश जैन ने किया। एवं मंच संचालन युवा वक्ता अनुज जैन के द्वारा हुआ।

ऐसा होगा युवा परिषद का स्वरूप
जैन युवा परिषद को 6 ज़ोन में विभाजित करते हुए उनके 6 संयोजक और दो दो सहसंयोजक भी बनाए गए। इस अवसर पर शहर के छीपीटोला,राहुल विहार,कमलानगर,,बेलनगंज,बल्केश्वर, दयालबाग,सेक्टर 7,कलाकुंज,मारुति स्टेट, जयपुर

 

हाउस,अवधपुरी,कालिदी विहार,मोती कटरा के आलावा विभिन्न शैलियों के युवाओं ने बहुत ही भर चढकर हिस्सा लिया|इस संगोष्ठी में जगदीश प्रसाद जैन रोहित जैन अंहिसा,भोजन व्यवस्था को अनिल जैन FCI, अनिल रईस, नरेश लुहाड़िया ने संभाली, कार्यक्रम में सीए प्रदीप जैन,प्रदीप नेताजी,अनुज जैन,अंकेश जैन,गौरव चौधरी,राजीव जैन,सुबोध पाटनी, अखिलेश जैन,संजीव जैन,मनीष जैन,कुमार मंगलम,अवधेश जैन,रजत जैन सुरेश पांडया,दीपक जैन,अजय जैन,अंकुश जैन,राजकुमार जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,एवं समस्त आगरा जैन समाज के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शुभम जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *