श्रुत पंचमी महापर्व पर गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में मनाया गया माताजी का वर्षायोग 2024 विज्ञातीर्थ गुंसी में संपन्न होगा

धर्म

श्रुत पंचमी महापर्व पर गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में मनाया गया माताजी का वर्षायोग 2024 विज्ञातीर्थ गुंसी में संपन्न होगा
जयपुर
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । प्रातः श्री जिनसहस्रनाम महार्चना का आयोजन हुआ । जिसमें दीप , धूप फल के साथ भक्तों ने भक्ति ने आनंद लिया । मंडल जी पर 1008 अर्घ्य समर्पित किये गए।

 

तत्पश्चात चातुर्मास घोषणा महोत्सव की शुभ घड़ियां प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ चित्रअनावरण , दीप प्रज्ज्वलन व मंगलाचरण पूर्वक हुआ । गुरु माँ के पाद – प्रक्षालन का सौभाग्य सतीश काला मालवीय नगर जयपुर वालों ने प्राप्त किया । पूज्य माताजी के कर कमलों में शास्त्र भेंट करने का अवसर जयप्रकाशजैन व प्रकाश जैन माँग्यावास जयपुर वालों ने प्राप्त किया। ससंघ माताजी को शास्त्र भेंट करने का अवसर सुरेश सेठी शांति नगर जयपुर वालों को मिला

 

 

।   

 

पूज्य माताजी को चातुर्मास हेतु विवेक विहार , माँग्यावास , सिद्धार्थ नगर , मालवीय नगर जयपुर समाज ने , चाकसू व सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी की समाजों ने श्रीफल समर्पित किये
पूज्य माताजी ने सभी को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – चातुर्मास में साधु जीव हिंसा अधिक होने के कारण साधु – संत एक जगह प्रवास करते हैं । इस प्रवास में श्रावकों को धर्म करने का एक अच्छा अवसर प्राप्त होता हैं माताजी ने कहा कि – तीर्थों का निर्माण करवाना भविष्य में हमारी सुखी जीवन का निर्माण कराने जैसा है ।
आप सभी चातुर्मास की भावना लेकर यहाँ उपस्थित हुए है आपके लिए पूज्य गुरुवर का आशीर्वाद है । क्योंकि चातुर्मास तो एक ही स्थान पर होगा इसलिए जिनके भी भाग्य में यह चातुर्मास जावे उनके पूण्य की अनुमोदना करें बाकी सभी हताश न होवें ।

 

पूज्य माताजी ससंघ का 2024 का विराग विज्ञामय चातुर्मास सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में होगा ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *