वात्सल्य मय श्रुत संवेगी गुरुदेव आदित्य सागर महाराज का इंदौर जैन समाज को विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ

धर्म

वात्सल्य मय श्रुत संवेगी गुरुदेव आदित्य सागर महाराज का इंदौर जैन समाज को विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ

इंदौर
अदभुत वात्सल्य, अदभुत जन मानस के जन मानस के साथ परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के परम प्रिय शिष्य सभी के हृदय पटल पर विराजमान, श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी का चातुर्मास कोटा राजस्थान में चल रहा है।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर जैन समाज के जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अर्पित जैन वाणीऔर युवा परिषद की टीम को दर्शन का महा सौभाग्य कोटा राजस्थान में प्राप्त हुआ गुरुदेव की कृपा से प्रभु मुख्य शांतिधारा, गुरुदेव के प्रवचन मंच पर पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेट, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर संपूर्ण इंदौर जैन समाज की और से एवम इंदौर के अत्यंत विख्यात कल्पतरु तीर्थ और विद्या पेलेस जिनालय ट्रस्ट कमेटी की और से भी इंदौर पधारने हेतु निवेदन किया और गुरुदेव से अन्य विशेष विषय पर चर्चा भी हुई गुरुदेव सुबह 3 बजे से चर्या प्रारंभ करते हैं पूर्ण समय सुबह से रात तक (सामयिक समय छोड़कर)सिर्फ स्वाध्याय, प्रवचन, धार्मिक कक्षा को प्रदान करते हैं रोज तीनो ही मुनिराज 365 दिन कितने पृष्ठ लिखते है मात्र जिनवाणी का पालन और उनका वाचन और जो श्रावक जाए उस पर पूर्ण वात्सल्य ऐसे चर्या के पूर्ण पालन करता गुरुदेव ने अदभुत वात्सल्य बरसाया *कोटा जैन समाज ऋद्धि सिद्धि नगर की व्यवस्थाओं की कोई जोड़ नहीं, आवास भोजन आहार स्वागत वंदन सभी में कोई जोड़ नहीं सभी अति प्रेम वात्सल्य साधुवाद बधाई कोटा जैन समाज को साधुवाद

 

 


संपूर्ण समाज एक जुट होकर ऐतिहासिक आयोजन संपन्न करवा रहे हैं मुनि संघ पट्टाचार्य आयोजन हेतु इंदौर पधार रहे हैं इस हेतु भी पुण्य का उदय समाज जन को प्राप्त होगा गुरुदेव के संघ के चरणों में नमोस्तु नमोस्तु और संपूर्ण समाज को बंधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *