आज के बच्चे कल के नागरिक अपने बच्चों को संस्कारवान बनाये – पवित्रमति माताजी

धर्म

आज के बच्चे कल के नागरिक अपने बच्चों को संस्कारवान बनाये – पवित्रमति माताजी

नौगामा
परम पूज्य पवित्र माताजी का मंगल प्रवचन आज नौगामा नगर के SNG विद्यालय में हुए।

 

एवम पवित्र माताजी का शाला के अध्यापक गण एवम स्काउट के छात्र बैंड बाजो के साथ आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे वहां से अगवानी कर SNG विद्यालय पहुंचे जहां पर स्काउट छात्रों द्वारा माताजी को गॉड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

मंगलाचरण के बाद छात्रों द्वारा प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो का वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ की गई प्रार्थना के बाद पवित्रमति माताजी गरिमामति माताजी करण मति माताजी के द्वारा मंगल प्रवचन दिया गया।

माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि छात्रों को संस्कारवान बनाना चाहिए अच्छे संस्कार विद्यालय में दिए जाएंगे तो उन छात्रों का जीवन एवं उनके परिवार देश समाज सभी सस्कारित होंगे छात्रों में संस्कार अपने माता-पिता के बाद विद्यालय ही एक ऐसा स्थान है जहां पर अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होता है।

 

आजकल मोबाइल टीवी एवं अन्य प्रचार माध्यम से बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ता जा रहा है जिससे बच्चे का कई प्रकार के गलत कार्य भी करते हैं बीडी सिगरेट तंबाकू नशा व्यभिचार आदि कार्यों में लिप्त रहते हैं इसीलिए विद्यालय मंदिर है और उस मंदिर में मां सरस्वती का वास होता है सरस्वती विद्या की देवी है जिसकी आराधना से ज्ञान की प्राप्ति होती है और उस ज्ञान का हमें सदुपयोग करना चाहिए हमें छात्रों में असत्य हिंसा झूठ चोरी कुशील परिग्रह इन पांचो प्रकार के व्यसन से दूर हो गये तो जीवन स्वर्ग बन जाएगा इस अवसर पर नौगामा नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का भी आगमन हुआ विद्यालय के प्रोपराइटर सुभाष चंद्र नानावटी एवं विद्यालय के संस्था प्रधान दिलीप दोसी द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

कमल सिंह चौहान द्वारा स्काउट छात्रों का दिशा निर्देशन किया गया स्काउट के छात्रों का अनुशासन देखकर माताजी ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को 1008 भगवान मुनिसुवृतनाथ की प्रतिमा की भव्य अगवानी हेतु विशेष तैयारी की जा रही है दिनांक 22 अक्टूबर को बांसवाड़ा में कागदी पिकअप पर अगवानी की जाएगी। वहां से भव्य जुलूस के साथ प्रतिमा खांदू कॉलोनी विज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं वहां से मुनीश्री अजित सागर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तलवाड़ा नगर में प्रतिमा पहुंचेगी आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद रात्रि विश्राम वीरोदय तीर्थ पर होगा दिनांक 23 को धर्म प्रभावना हेतु बड़ोदिया नगर, कालिंजरा एवं शाम को बागीदौरा नगर में रात्रि विश्राम होगा दिनांक 24 को भव्य शोभायात्रा बेड बाजो के साथ सुखोंदयतीर्थ पहुंचेगी। जहां पर प्रतिष्ठचार्य प्रदीप भैया की दिशा निर्देशन में एवं पवित्रमति माताजी के सानिध्य में विराजमान की जाएगी।

प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *