हजारों दीपक की ज्योति से उदित मान हो गया आगरा
आगरा
आगरा नगर हर एक दिन को ऐतिहासिक बना रहा है। श्रावक संस्कार शिविर को 6 दिन निकल चुके हैं। हर एक दिन एक नया आयाम लेता जा रहा है।

वही कहा जाता है कि यह दीपक की ज्योति प्यारी अंधियारा दूर भगाएगी ऐसा ही कुछ नजारा आगरा नगर में सुगंध दशमी की संध्या बेला में देखने को मिला जब हजारों दीपकों की रोशनी से अंधियारे में उजाला हो रहा था और यह साक्षात परिलक्षित हो रहा था कि गुरुदेव कितना ही तम अंधकार छाया हो। पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज उदितमान सूर्य की तरह चमक रहे हो। ज्ञान ज्योति के पूज्य बनकर नव ऊर्जा दे रहे है।
निश्चित रूप से गुरुदेव संस्कारों का प्रतिपादन कर युवा पीढ़ी को आज भौतिकता से परे रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कल जो हजारों दीपों की संख्या में जो मंगल आरती हुई वह सचमुच लाखों लोगों की संख्या में लोगों ने टीवी मोबाइल और यूट्यूब के माध्यम से देखा है हर किसी का मन भाव विभोर हो रहा था और गदगद भावों से इन पलों को देख रहा था। सभी का मन हर्षित हो रहा था।

मेरे मन की यही भाव उत्पन्न हो रहे थे।
मेरे तो हो गए पुलकित नयन
हे गुरुदेव आपको शत-शत नमन
दीपक की ज्योति से किया है कर्मों का शमन
हे गुरुदेव आपको कोटि-कोटि नमन
इस आयोजन में भक्ति करते हुए जो श्रावक बंधु शिविर में बैठे हैं और जिन्होंने भी पुण्य लाभ प्राप्त किया वह भक्ति कर रहे थे और विनोद भैया की संगीत की स्वर लहरियो भक्ति से ओतप्रोत कर रही थी। धर्म भक्ति के साथ देशभक्ति की भावना को जागृत कर रही थी। जब विनोद भैया ने यह धर्म है आत्म ज्ञानी का इस धर्म के भैया क्या कहना गान किया तो मानो भक्ति का जोश उमड़ रहा था गुरुदेव के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ रहा था आगरा नगर हिलोरे मार रहा था और संपूर्ण विश्व टीवी पर और यूट्यूब के माध्यम से झूम रहा था आगरा नगर सचमुच धन्य हो गया है। यह वातावरण संपूर्ण विश्व में एक नई ऊर्जा का सूत्रपात कर नकारात्मकता ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मकता की ओर प्रेरित कर रहा था। ऐसा लग रहा था तारामंडल की तारे आगरा के पंडाल में टिमटिमा रहे हो।
खूब लिखा है किसी ने संतों के विषय में
तुम विश्व धर्म के सूरज हो
तप त्याग की अद्भुत मूरत हो
हे धन्य धन्य महिमा तेरी तम हरने वाले सूरज हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
