स्वार्थ की है पूरी दुनिया :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*

धर्म

स्वार्थ की है पूरी दुनिया :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*
गुंसी
प. पू. भारत गौरव सहस्रकूट विज्ञातीर्थ प्रणेत्री श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी जिला – टोंक (राज.) में विराजमान है । माताजी ससंघ के सान्निध्य में धर्म की महती प्रभावना हो रही है । कोटा , जयपुर , निवाई , चाकसू आदि स्थानों के श्रावकों ने प्रभु शांतिनाथ के एवं गुरु माँ के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया ।पूज्य माताजी ससंघ की आहारचर्या करवाने का सौभाग्य निवाई महिला मंडल ने प्राप्त किया ।

 

माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – यह दुनिया सारी

 

 

 

स्वार्थ की है । सभी अपना अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं । जब इंसान का स्वार्थ पूरा हो जाता है तब वह आपसे मिलना तो दूर आपसे बोलना भी छोड़ देता है । हासिल कर लीजिए या गंवा दीजिए मगर अपने स्वार्थ के लिए किसी का इस्तेमाल मत कीजिये । जहाँ स्वार्थ समाप्त होता है , वहाँ से इंसानियत आरम्भ होती है । रिश्तों की सिलाई अगर भावनाओं से हुई है , तो टूटना मुश्किल है और अगर स्वार्थ से हुई है , तो टिकना मुश्किल है ।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *