**सूरसदन प्रेक्षागृह में मनाया मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री का 41 अवतरण दिवस समारोह**
**आगरा*
*12 अगस्त को आगरा के एमजी रोड स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमलानगर के तत्वावधान में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का 41वां अवतरण दिवस समारोह मनाया गया|
कार्यक्रम की शुरुआत डी ब्लॉक कमलानगर जैन मंदिर से उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा के साथ हुई| शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भक्तों ने पुष्पवर्षा से उपाध्यायसंघ का स्वागत किया| रुपाली जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीत पर बहुत सुंदर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी|
अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमलानगर के पदाधिकारीओं ने समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया| ग्रेटर कमलानगर जैन समाज की समस्त महिला मंडलों ने भी बहुत सुंदर भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया| दिल्ली से पधारे संजय जैन एवं रूबी जैन परिवार ने उपाध्यायश्री के चरणों का पाद पक्षालन किया,साथ ही सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के समक्ष शास्त्र भेंट किए|




बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|इस अवसर पर बाहर से पधारे भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का पूजन किया|कार्यक्रम के मध्य में भक्तों को उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ| इसके बाद इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक
रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई|जिसमें सूर सदन प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी भक्तों ने भजन गायक रुपेश जैन के मधुर जैन भजनों पर उपाध्यायश्री की भक्ति का आनंद लिया|अवतरण दिवस समारोह के मध्य में वर्षायोग समिति ने विहसंत सागर पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह की पत्रिका का विमोचन किया|इस अवसर पर अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति के पदाधिकारीओं ने बाहर से पधारे सभी अतिथियों का माल,दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन रपरिया एवं मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया|
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी मौजूद रहे| इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीशप्रसाद जैन,रोहित जैन अहिंसा शिखर जैन सिंघई,मनोज जैन बाकलीवाल,अनिल रईस,अनिल जैन,नरेश जैन,राजकुमार गुड्डू, पारसबाबू जैन,राकेश जैन, सुनील जैन ठेकेदार,नरेन्द्र जैन,राहुल जैन अंहिसा,अनुज जैन,अंकुश जैन, दीपक जैन,प्रवीन जैन नेताजी,अंकेश जैन,राजू गोधा,रजत जैन,शुभम जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|शु
शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
