सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में मनाया नेमिनाथ भगवान का जन्म – तप कल्याणक महोत्सव
गुंसी
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी जिला – टोंक (राज.) में चातुर्मासरत प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में भगवान श्री नेमिनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । श्रीमान राजेश सांवलिया वाले परिवार ने श्री नेमिनाथ विधान करने का अवसर प्राप्त किया । मंडल जी पर 80 अर्घ्य समर्पित किए। बड़े ही भक्तिभाव से आनंदित होकर सभी ने यह महोत्सव मनाया ।
इस अवसर पर टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल ने पूज्य गुरु माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया । पूज्य गुरु माँ ने उपवास कर अपनी साधना को उत्कृष्टता प्रदान की।






माताजी ने सभी को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – जन्म तो सभी लेते हैं पर उसमें कुछ ही लोग हैं जो इसे सार्थक कर पाते हैं । भगवान ने तो अपना कल्याण कर लिया अब वो संसार में परिभ्रमण नहीं करेंगे इसलिए आज हम उनके कल्याणक मना रहे हैं जिससे पुण्य का संचय कर हम भी अपना कल्याण कर सके ।
आगामी 11 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
