बाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म-तप कल्याणक मनाया

धर्म

बाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म-तप कल्याणक मनाया
एटा
जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में प्रात: जिन अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन, भगवान नेमिनाथ का पूजन कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया !

वही दोपहर में 2:00 बजे से एटा में वर्षायोग हेतु विराजित भारत गौरव गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मती माता जी के मंगल आर्शीवाद से श्रीनेमिनाथ महिला मंडल द्वारा बाल प्रभु नेमिनाथ को पालना झुलाना, माता शिवा देवी को बधाई एवं भक्ति गीत संगीत सहित नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां मंडल की महिलाओं द्वारा की गई, सायं काल प्रभु की मंगल आरती आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ !

 

जैन महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि जैन धर्म के वाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ‌ का जन्म शौरीपुर के राजा समुद्र विजय जी के यहाँ श्रावण शुक्ला षष्ठी को हुआ था उनका विवाह गुजरात प्रांत में जूनागढ़ के राजा की पुत्री राजमती के

 

 

 

साथ श्रावण शुक्ल पष्ठी को होने वाला था पशुओं के करुण क्रंदन को सुनकर उन्हें वैराग्य प्राप्त हो गया, गिरनार जी गुजरात में उन्होंने मुनि दीक्षा धारण की कालांतर में गिरनार पर्वत से ही मोक्ष प्राप्त किया,इस अवसर पर श्रीमती शशि जैन, मालती जैन, बबिता जैन, संगीता जैन, सरिता जैन, वर्षा जैन, गरिमा जैन, शिल्पी जैन, कांची जैन, सारिका जैन, अनु जैन, रितु जैन, रुबी जैन, मेघा जैन, राजकुमारी जैन, रुचि जैन, नेहा जैन, बीना जैन,आयशा जैन, इंद्राणी जैन, सुनीता जैन, अर्चना जैन, प्रीति जैन, सोनू जैन,दिशा जैन,पूजा जैन, परी जैन,प्राची जैन,आदि ने मंदिर जी में उपस्थित रहकर पुण्यार्जन किया!

 

 

दिनांक- 11 अगस्त दिन रविवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका श्री विशुद्धमती माता जी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी के सानिध्य में जैन धर्म के तेइसवें तीर्थंकर 1008 श्री पार्श्वनाथ स्वामी का भव्य निर्वाण लाडू महोत्सव प्रात:6.30 जिनाभिषेक, शांति धारा, नित्यनियम पूजन, निर्वाण लाडू सर्मपण पश्चात् पूज्य माता जी के मंगल प्रवचन एवं सायं 6.30 बजे से दीप अर्चना आरती प्रश्नमंच आदि का आयोजन होगा, आध्यात्म विशुद्ध वर्षायोग समिति के मीडिया प्रभारी सुनील जैन बांदा ने सभी से समय से मंदिर जी पहुंचने का आह्वान किया है!

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *