प्रभु प्रेम के रंग में रंगा ब्रह्माकुमारी आश्रम_
रामगंजमंडी
गुरुवार सुबह ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र रामगंजमंडी में हर्षा उल्लास से होली का त्यौहार मनाया गया।जिसकी शुरुआत परमात्म महावाक्यों के साथ शुभ 8 बजे हुई। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सुंदर नृत्य व कलियुगी मानव की हकीकत बताने वाला एक नाटक प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी के कोटा संभाग की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला भी कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताया साथ ही बीके शीतल ने भी बताया कि “होली अर्थात जो बाते बीत गई उन्हें हो ली करके भूल जाओ ।दूसरा हो ली का अर्थ बताया में भगवान की हो ली। तो यही है सच्ची होली मानना।”
इसके बाद कार्यक्रम में खंडवा(मध्यप्रदेश) से पधारे ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी के लोकिक माता पिता और गोकुला बहन जिन्होंने अपने बेटे को सम्पूर्ण रूप से ब्रह्माकुमारी मुख्यालय में समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने अनुभव सुनकर सबके रोंगटे खड़े कर दिए किस तरह भगवान ने उनकी बड़ी परिस्थितियों में मदद की।
ब्रह्माकुमारी जागृति ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में सो से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। कृष्ण की मनमोहने वाली झांकी भी रही जिसमें मिथलेश रेड्डीवाल ने कृष्ण का किरदार निभाया।
अंत में सभी को फूलों ओर गुलाबजल की पिचकारी लगाकर होली का आनंद लिया गया।
सभी माताएं बहनें आनंद में झूम उठी और रास किया। सभी ने ईश्वरीय प्रसाद प्राप्त किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312