सौभाग्यशाली ही महावीर की आराधना करते हैं:गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी*
जयपुर 24 फरवरी-
श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर में जहाजपुर तीर्थ प्रणेत्री गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सानिध्य में गुरुवार को भगवान महावीर विधान आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरु मा ने मंगल आशीष देते हुए कहा कि जीवन में चमत्कार होना निश्चित है लेकिन जहां महावीर विराजमान है वहां बार-बार चमत्कार होते हैं इस बात का प्रतीक वरुण पथ का यह मंदिर है। मानसरोवर वासियों मेरा यही मंगल आशीष है कि सच्चे मन से महावीर की आराधना करें जिससे जीवन में सरलता से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती रहे । आप सभी वैभवशाली समाज के अभिन्न अंग है इस बात का सूचक मानसरोवर का यह अतिशय कारी जिनालय है जहां लगभग प्रत्येक वर्ष साधुओं का चातुर्मास होता है, यह आपके प्रबल कारी पुण्य का सूचक है इसीलिए यहा भगवान महावीर के चमत्कार से चातुर्मास होते हैं।
समाज समिति के अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया कि भगवान महावीर के इस विधान में प्रतिष्ठाचार्य के रूप में चीकू भैया, संगीत निर्देशन नरेंद्र जैन एंड पार्टी द्वारा किया गया। विधान में सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राकेश सर्वेश अभिषेक जैन को मिला। विधान के शांतिधारा कर्ता पूरणमल विमल अनोपड़ा, विधान के कुबेर के रूप में सी एम जैन श्रीमती कुसुम जैन, विधान के मंगल कलश स्थापना कर्ता मूलचंद अजीत कुमार जैन कुचामन वालों को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, रमेश तिजारिया, प्रदीप जैन, रमेश ठोलिया, चेतन जैन निमोडिया आदि उपस्थित थे।

संघपति एवं शिरोमणि संरक्षक माणक ठोलिया रमेश ठोलिया के मुताबिक
सायंकाल भक्ति संध्या एवं आनन्द यात्रा का आयोजन किया गया ।
संघपति रमेश ठोलिया के अनुसार शुक्रवार 25 फरवरी को वरुण पथ दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार के दिगम्बर जैन मंदिर के लिए विहार होगा। मंगल विहार जैन मंदिर में प्रातः 8.00 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां
प्रातः 8.30 बजे धर्म सभा होगी।आहार चर्या के व सामायिक होगी। मुख्य संयोजक प्रदीप जैन के मुताबिक दोपहर में
माताजी ससंघ का
त्रिवेणी नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश होगा जहां सायकांल आनन्द यात्रा व महाआरती का आयोजन होगा।
महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार शनिवार 26 फरवरी को प्रातः
गायत्रीनगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा ।तत्पश्चात धर्म सभा एवं सायकांल गुरु भक्ति व आनन्द यात्रा का आयोजन किया जायेगा।रविवार 27 को भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्षकल्याणक मनाया जावेगा। मातााा जी ससंघ का दुर्गापुरा, कीर्ति नगर, मधुवन टौकफाटक जैन मंदिर होते हुए रविवार 6 मार्च को विशाल जुलूस के साथ नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा।जहां 10 मार्च से 18 मार्च तक अष्टानिका महापर्व के मौके पर श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा ।
विनोद जैन कोटखावदा महामंत्री श्री स्वस्ति भूषण माताजी जयपुर प्रवास व्यवस्था समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
