:– साध्वी डा. विद्युत प्रभा श्री जी का रामगंजमंडी मे पदार्पण रामगंजमंडी
जैन श्वेताम्बर समाज की विदुषी साध्वी डा० विद्युत प्रभा श्री जी और उनके साथ चार साध्वीयो का रामगंजमंडी के जैन श्वेताम्बर मंदिर मे पदार्पण हुआ साध्वी मंडल ने बुधवार को झालावाड से बिहार कियाओर एक दिन में 25 किलोमीटर का बिहार करके शाम को रिषम कालोनी पहुंची.गुरुवार को सतीश कुमार डागी के मकान से जैन श्वेताम्बर मंदिर तक जैन समाज के लोग साध्वी मेडल को बाजे गाजे के साथ भव्य अगवानी करके ले कर आये,


साध्वी मंडल ने मंदिर से देव गुरु को वंदन करने के बाद प्रवचन दिया प्रवचन में साध्वी डॉक्टर विद्युत प्रभाश्रीजी ने कहा कि मै सन 1991में रामगंजमंडी आई थी 32 वर्ष बाद रामगंजमंडी श्रीसंघ की विनती पर आना हुआ है। यहाँ के श्रीसंघ का काफी नाम है,साध्वीजी ने कहा परमात्मा ने अपनी साधना ओर पुरषार्थ से अनंत ज्ञान ओर पूर्णता प्राप्त की ओर पूरी मानव जाति का कल्याण हो इस बात को ध्यान में रख कर सबको देशना दी. उन्होने कहा ईसान एक भी कदम बढाता है तो उससे उसका स्वार्थ निहित रहता है, लेकिन परमात्मा ने हमको निस्वार्थ भाव से अपनी वाणी से कल्याण का मार्ग बताया
परमात्मा और ईसान मे फर्क:
साध्वी डा०विद्युत प्रभा श्री जी ने कहा कि ईसान ओर परमात्मा मे बडा फर्क है इंसान जो प्राप्त करता है उसे किसी दूसरेको देने में हिचकता है जबकि परमात्मा ने जो प्राप्त किया वो सहर्ष निस्वार्थ भाव से सबको देते हैं।
:- आसानी से प्राप्त हो उस वस्तु की अहमियत नही समझता ईसान :-
साध्वीजी ने कहा कि सबसे दुर्लभ चीज हवा (आक्सीजन) यह कोहीनूर हीरे से भी महंगी है लेकिन आसानी से मिल रही है इसलिये इंसान इसकी कीमत नहीं समझ रहा कीमत नहीं समझ पा रहा उसी तरह मनुष्यभव मिलना भी दुर्लभ है लेकिन सहज मे मिल जाने से आदमी इसकी कीमत नही समझ पा रहा है। इंसान की नजर सुविधाओं के प्रति है जबकि परमात्माकी नजर हमेशा कष्टो पर रही. परमात्मा ने अपनी साधना हमेशा प्रतिकूल परिस्थिति मे कीमनुष्य जीवन का सही उपयोग तब ही है जब स्वय को ओर स्वयं की आत्मा को खोजने का कार्य किया जावे। जैन श्वेताम्बर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि 400 साधु साध्वियो के आचार्य जिन मणीप्रम सागर सूरीश्वर की बहिन है डा० विद्युत प्रभाश्री जी
तीन दीक्षार्थी साथ मे :
-डा० विद्युत प्रभाश्री जी के साथ बाडमेर की साक्षी सिंघवी, निशा बोधरा, भावना संकलेचाचल रही है जो निकट भविष्य मे दीक्षा लेकरबीसंयम पथ पर चलेगी.
:-
झालावाड से रामगंजमंडी तक विहार से साथ चलने वाली पूर्व पार्षद साक्षी पारख की तारीफ की साध्वी विद्युत प्रमा श्री जी ने.साध्वी मंडल की अगवानी करने मे जैन समाज के सुभाष बाफना, ज्ञानचंद डोगी, मंगल डोगी, दिलीप तिल्लानी राजेंद्र रांका, सुधीर पारख, प्रदीप चतर, राजेंद्र मेहता ज्ञानचंद बम सुरेन्द्र रांका, रवि बाफना, बिनोद डोसी मोहित छाजेड, प्रेमचंद छाजेड़ अभिषेक डांगी विजय डागी, संदीप मेहता सहित कई जैन समाज केलोग एवम महिला मंडल की महिलाए रही मौजूद रिषम कालोनी से जैन श्वेताम्बर मंदिर के बीच में साध्वी मंडल का चावल की गवली से कई जगह किया गया स्वागत.
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
