अँधेरे से नहीं — अँधेरे में रखने वालों से बचिये..अन्तर्मना प्रसन्न सागरजी महाराज

धर्म

अँधेरे से नहीं — अँधेरे में रखने वालों से बचिये..अन्तर्मना प्रसन्न सागरजी महाराज
कुलचाराम हैदराबाद
मनुष्य – जितना आधुनिक सुख सुविधाओं में जीवन जी रहा है, वह उतना ही बनावटी और कृत्रिम जीवन जीने का ढोंग रच रहा है। सब कुछ बनावटीपन का है।

 

 

— सफेद बाल पर काला रंग, शरीर की गन्ध को छुपाने के लिए आधुनिक सुगन्ध-स्प्रे आदि, उसके वस्त्र नकली, चेहरा नकली, हँसी नकली, रिश्ते नकली, भोजन नकली, [रंग और गन्ध से भरा बे-स्वाद] और भी बहुत कुछ नकली।

 

पूज्य अन्तर्मना प्रसन्न सागरजी महाराज ने अपनी वाणी से कहा किमनुष्य हर तरह से बनावटीपन का जीवन जी रहा है। मनुष्य का शरीर देखने और दिखाने का ही ढांचा रह गया है।सब कुछ यांत्रिक हो गया है, आधुनिक यन्त्रों के बिना मनुष्य अब जी नहीं सकता। *

 

 

महाराज श्री ने कहा आधुनिक यन्त्रों के साथ जीते जीते उसका जीवन यांत्रिक हो गया है, इसलिए मनुष्य असहाय और परेशान नजर आ रहा है…!!!

नरेंद्र अजमेर पियूष कासलीवाल से प्राप्त जानकारीके साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *