विश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
गुंसी (राज.)
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ गुंसी (राज.) में विराजमान है। शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा करने हेतु भक्तगण दूर दूर से प्रभु व गुरु चरणों में पहुंच रहे हैं । पूज्य माताजी के 53 वें अवतरण दिवस पर शांतिप्रभु के चरणों में शांतिधारा करने का अवसर निर्मल बाझल सिवनी वालों ने प्राप्त किया ।
सभी भक्तों ने पूज्य गुरु माँ के पाद – प्रक्षालन , शास्त्र भेंट व वस्त्र भेंट आदि कर पूज्य माताजी जा आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही अपने पुण्य की अनुमोदना कर आत्मीय सुख को प्राप्त किया ।
माताजी ने सभी को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – किसी भी काम मे सफल होने के लिए सबसे जरूरी है आत्मविश्वास । विश्वास से बड़ी और कोई शक्ति नहीं होती । जो व्यक्ति जीवन में असफल होने की हिम्मत रखता है और निराश नहीं होता है वह जीवन में बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है । अगर हमें पहली बार में सफलता नहीं मिलती है तो हमें निराश नहीं होना चाहिए । क्योंकि बार बार प्रयास करने वाले लोग ही शिखर पर पहुँचते हैं ।

आगामी 4 अगस्त 2024 को पूज्य माताजी का 53 वां अवतरण दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
