4 अगस्त को मनाया जायेगा 53 वाँ अवतरण दिवस महोत्सव- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी का
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ क्षेत्र गुन्सी राजस्थान की पावन धरा पर परम पूज्या भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में आज की शांतिधारा कराने का सौभाग्य द्वितीय मुख्य कलश कर्ता श्री कंवरपाल जैन जयपुर वालों ने प्राप्त किया।
पूजा-भक्ति की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए भक्तों ने भक्ति भावों के साथ प्रभु चरणों में अर्ध्य समर्पित किए। श्री धर्मचंद जैन कल्याण नगर जयपुर, नवीन चंवरिया वाले निवाई, अनिल भाणजा निवाई सपरिवार को आर्यिका संघ की आहार चर्या निर्विघ्न सम्पन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् सवाई माधोपुर, टोडारायसिंह के भक्तों ने पूज्य गुरूमाँ का मंगल आशीष प्राप्त किया।
श्रावक के मुख्य दो कर्तव्यों को प्रवचन के माध्यम से समझाते हुए माताजी ने कहा कि – दान और पूजा इन दो कर्तव्यों का निर्वाहन जीवन का सबसे मूल सिद्धांत है।

चातुर्मास समिति द्वारा पूज्य गुरूमाँ के 53 वें अवतरण दिवस महोत्सव के विषय में विचार-विमर्श किया गया। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सन्मति चँवरिया , श्री महावीर पराणा निवाई ने बताया कि आगामी 4 अगस्त 2024 रविवार के दिन दोपहर 1 बजे से अवतरण दिवस महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ किया जायेगा ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
