सकल दिगंबर जैन समाजरामगंजमंडी यात्रा समूह ने तीर्थ दर्शन के साथ संतो के दर्शन कर पुण्य लाभ लियाऐलक श्री 105 क्षीरसागर महाराज के वर्षायोग कलश स्थापना समारोह में अपनी सहभागिता दी
रामगंजमंडी
सकल दिगंबर जैन समाजरामगंजमंडी का 65 सदस्यीय यात्री समूह बस द्वारा रामगंजमंडी से पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बिजोलिया के दर्शन करते हुए महुआ पहुंचा जहां पर ऐलक 105 श्री क्षीरसागर जी महाराज के मंगल चातुर्मास कलश स्थापना में सम्मिलित हुआ।
जहां पर यात्रा समूह के साथ गए पाठशाला के बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया एवं समूह के सदस्यों ने चित्र अनावरण भी किया और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन में शामिल होने का भी अवसर प्राप्त हुआ।
वही महुआ समाज बंधुओ ने यात्री समूह का अभूतपूर्व स्वागत करते हुए अतिथि देवो भवो को चरितार्थ किया।
ऐलक श्री 105 श्री क्षीरसागर जी महाराज का गत वर्ष चातुर्मास
रामगंजमंडी में संपन्न हुआ था समूह के सदस्यों ने महाराज से चर्चा की महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और महाराज जी ने भी समूह के सभी सदस्यों को खूब-खूब आशीर्वाद दिया महाराज जी से आशीर्वाद उपरांत समूह महुआ से स्वस्तिधाम जहाजपुर दर्शनार्थ पहुंचा।

जहां उन्होंने सर्वप्रथम स्वस्तिधाम प्रणेता भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी से मंगल आशीर्वाद लिया और सांयकालीन भगवान मुनिसुव्रतनाथ की मंगल आरती की जहां प्रथम मंगल आरती का पुण्य लाभ समूह के सतीश मनीष जी सिंघल एवं भगवान स्वरूप पदम कुमार परिवारजन एवं समस्त समूह ने लिया।
स्वस्ति धाम की अलौकिकता का वर्णन करना सामान्य बात नहीं नितिन जैन सबदरा
यात्रा समूह के नितिन जैन सबदरा स्वस्तिधाम के दर्शन कर अभिभूत हुए और उन्होंने सभी यात्रियों की ओर से बताया कि हम जहाजपुर की आलोकिता का वर्णन नहीं कर सकते है। इसका वर्णन करना सामान्य बात नहीं है । यह अद्भुत अप्रतिम जिनालय का निर्माण माताजी के मंगल आशीर्वाद से भव्यता लिए हुए हुआ है। नितिन जैन ने बताया कि यात्रा समूह के सभी सदस्यों का सहयोग यात्रा में खूब-खूब मिला सभी ने विषमताओं में भी अनुकूलता दिखाकर अपना सहयोग दिया एवं यात्रा को सफल बनाया। यात्रा का कुशल संयोजन
कुशल संयोजन नीरज जैन खानपुर, मुकेश जैनओसारा, नितिन जैन सबदरा एवं समस्त युवा टीम ने किया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
