मदिरों में छोटी सोच समाज को एक साथ रहने नही देती सुनीलसागर जी

धर्म

मदिरों में छोटी सोच समाज को एक साथ रहने नही देती सुनीलसागर जी
गीगला
आचार्य श्री सुनीलसागर महाराज सानिघ्य में वेदी प्रतिष्टा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बेला में बुधवार को आचार्य सुनील सागर महाराज ने अपने उदबोधन में कहा छोटी सोच और पैर की मोच इंसान को कभी आगे बढ़ने नहीं देती। वही सामाजिक स्तर पर भी मदिरों में छोटी सोच समाज को बढ़ने नहीं देती।
पांडवो का वह राम लक्ष्मण दिया उदाहरण ।
महाराज श्री ने कहा एक परिवार में एक से अधिक भाई होने पर मनमुटाव हो जाता है। उन्होंने पांडवों व राम,लक्ष्मण,भरत शत्रुघ्न का उदाहरण दिया कहा कैसे यह भाई हर हाल में एक दूसरे के लिए जिए थे। सीख देते हुए कहा एक भाई दूसरे भाई का ख्याल करे, एक दुसरे की मदद करे, औऱ धर्म ध्यान में लगे रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *