आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश
पिड़ावा:-
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में परम पूज्य आचार्य 108 श्री आर्जव सागर महाराज ससंघ जो कि अकोदिया(मध्य प्रदेश) में विराजमान थे पिड़ावा की जैन समाज ने वहां जाकर गुरूदेव से
निवेदन कर श्री फल भेंट किया की महाराज जी यह चातुर्मास का पूण्य लाभ हमें दीजिए महाराज जी ने कहा विचार करते हैं और हमारा पूण्य महाराज जी को यहां खींच लाया और पिड़ावा जैन समाज गुरूदेव को विहार कराते हुवे नलखेड़ा, सुसनेर,होते हुवे बुधवार को प्रातः 8.00बजे पिड़ावा पहुंचे
जहां पर सकल दिगम्बर जैन समाज ने बाल्दा चौराहे पर पहुंच कर बेण्ड़ बाजो के साथ अगवानी की गई वहीं से जुलूस के साथ महाराज जी ससंघ श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा
मंदिर पहुंचे जहां महाराज जी ने मंगल मय आशीर्वाद दिया। समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि परम पूज्य आचार्य 108श्री आर्जव सागर महाराज जी ससंघ का 39वां पावन वर्षा योग पिड़ावा में होगा महाराज जी के संघ में 5 मुनिराज और है वो सभी चार महा अपनी आत्म साधना यही करेंगे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
