-
द बिग डैडी हाउस फिल्म के पोस्टर का हुआ विमोचन
रामगंजमंडी
। रॉयल राज प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित सस्पेंस थ्रिलर बॉलीवुड फिल्म द बिग डैडी हाउस का कृष्णा मील में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवती प्रसाद गुप्ता द्वारा निर्मित व अभिनीत फिल्म आगामी 28 फरवरी को एम एक्स प्लेयर ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र की एक कॉटन फेक्ट्री में हुई है। उनके पुत्र प्रमोद गुप्ता व पौत्री बेबी माही गुप्ता ने भी फिल्म में अभिनय किया है। एक वीर की अरदास फेम फरनाज शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। इसके अलावा फिल्म में गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम त्रिपुरारी यादव, टैक्सी ड्राइवर फेम सावी तोमर, सीआईडी और क्राइम पेट्रोल में काम कर चुके कलाकार राजन तिवारी और राजनंदिनी तथा आकांक्षा वर्मा ने काम किया है। फिल्म के निर्देशक प्रदीप सिंगरोले है। 28 फरवरी को फिल्म एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पार्षद कमलेश गुप्ता, भाजपा नेता वीरेंद्र जैन, भारत विकास परिषद अध्यक्ष संजय विनायका, श्याम कृपा मंडल के नरेंद्र जैन, सहवरित पार्षद प्रदीप राय, अमित लूथरा मौजूद रहे। इस अवसर पर कृष्णा कॉलोनी के निवासियों ने भगवती प्रसाद गुप्ता का साफा पहनाकर सम्मान किया। श्याम कृपा मंडल की ओर से उन्हें श्याम बाबा का निशान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी आकाश वाडिया ने किया।

