समयसागर महाराज के बढ़ते कदम कर्रापुर की और

धर्म

समयसागर महाराज के बढ़ते कदम कर्रापुर की और

बण्डा
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जेष्ठ श्रेष्ठ शिष्य प्रथम निर्यापक मुनि श्री समयसागर महाराज का ससंघ (कुल 22 पिच्छि) का मंगल विहार धर्मनगरी बंडा से वर्षायोग चातुर्मास* के उपरांत मंगल विहार कर्रापुर के लिए हुआ।

 

मुकेश जैन ढाना से मिली जानकारी अनुसार सागर से 16 किमी दूर बंडा मार्ग पर स्थित कर्रापुर में मुनिसंघ के सानिध्य में 10 से 16 दिसंबर तक श्री पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन होना प्रस्तावित है। पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा होगे। पूज्य संघ की कर्रापुर में भव्य अगवानी 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे होगी।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *