शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

धर्म

शपथ ग्रहण समारोह सानन्द सम्पन्न

कोटा

Djsg फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान कमलेश  कासलीवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दिनेश  दोसी की गरिमामयी उपस्थिति में अतिवीर ग्रुप कोटा की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष श्रीमान विमल  नांता,फेडरेशन के कार्याध्यक्ष श्री सुरेश  चाँदवाड़ कोटा रीजन के अध्यक्ष उमेश अजमेरा, रीजन के सचिव एवम अतिवीर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री महावीर  शाह एवं फेडरेशन के संयुक्त सचिव श्रीमान जेके जैन  एवं राकेश पाटोदी भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार लुहाडिया, सचिव पद के लिए राजकुमार पाटोदी, कोषाध्यक्ष पद के लिये कमल गोधा ने शपथ ली।आज 8 नए दम्पत्ति सदस्यों ने भी ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की। फेडरेशन के महामंत्री श्री दिनेश दोसी ने ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी एवं सभी पदाधिकारियों को पद की महत्ता व जिम्मेदारी बताते हुए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश  कासलीवाल ने फेडरेशन की महत्ता को बताते हुए कहा कि ग्रुप्स का गठन समाज को जोड़े रखने,अपने धर्म व संस्कारो की ओर मोड़ने के लिए किया जाता है, उन्होंने अतिवीर ग्रुप द्वारा विगत कोरोना काल मे किये गए जनसेवा के कार्यो को सराहा ।कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने सहभोज आयोजित हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *