तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षायोग हेतु हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश इस बार 10 दिन की जगह 100 दिन के 10 लक्षण पर्व होंगे प्रज्ञा सागर महाराज

धर्म

तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षायोग हेतु हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश इस बार 10 दिन की जगह 100 दिन के 10 लक्षण पर्व होंगे प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन
श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता व्याख्यान वाचस्पति गुरु भक्त शिरोमणि आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने बुधवार को 35 वे वर्षा योग के लिए नगर में ससंघ मंगल प्रवेश किया। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे सुनेल तिराहा पर आचार्य प्रज्ञा सागर संघ की अगवानी की। यहां से बैंड बाजों के साथ मुनि संघ का जुलूस निकाला गया। जिसमें सफेद वस्त्र में समाज के पुरुष एवं चुनरी पहने महिलाएं, नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं नृत्य करते चल रही थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार व प्रत्येक चौराहे पर रंगोली सजाई गई।

 

 

जानकारी देते हुए श्री नलिन लुहाड़िया ने बताया की इस दौरान जगह जगह श्रावको ने आचार्य का पाद प्रक्षालन कर स्वागत किया। जुलूस मुख्य मार्ग से होता हुआ शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। मार्ग में जुलूस का भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव जगदीश गुप्ता, विजयमेहता , हेमंत भावसार, बालकिशनसेठिया, पवन सच्चर, सुरेंद्र डांगी, अंशु पोरवाल, देवेश काबरा, विजय मूदंडा, सुरेश चौरसिया, राम बल्लभ रावल, मोहित गुप्ता , राजस्थान पोरवाल महासभा अध्यक्ष सविता गुप्ता, पिंकीमेहता, प्रियंका सेठिया, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झड़िया, मुकेश मंत्री, भुवनेशमंत्री, टीकम खत्री, विशाल शर्मा, जगदीश गुप्ता, नेमीचंद माधवानी, सूर्य मंदिर पर पूर्व विधायक मोहनलाल राठौर , विजय सिंह राठौर, अशोक मेहता, नंदलाल राठौर, पदम राठौर, मांगीलाल शर्मा, भारत राठौर, बालचंद राठौर, दिनेश बगड़ावत, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप चंद्रावती अध्यक्ष राकेश जैन, संस्थापक अध्यक्ष संजय बाफना, उपाध्यक्ष सौरभ जैन, राजू ओसवाल, रजनीश मारू, सचिव प्रिंस जैन, प्रचार सचिव अंकित जैन, चेयरमैन प्रमोद सकलेचा, अक्षय भंसाली, शुभम मेहता, संयम जैन, रितेश जैन ने पुष्प वर्षा और पाद प्रक्षालन कर स्वागत किया।
मुनि श्री की अगवानी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र प्रकाश लाला राठौर, चंद्रावती ग्रोथ सेंटर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन बैरवा, दिनेशकोठारी, शैलेंद्र पोरवाल, कैलाशयादव, अंतरिक्ष माथुर, प्रदीप तिवारी, शंकर रेगर, पंकज शर्मा, नितिन सेठी, विक्की शर्मा, जतिन राठौर, मुकेश खामोरा, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, भानु खत्री, नितेश परमार, राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र जैन, मनीष चांदवाड, मीत सकलेचा, अनिल राठौर, भाजपा पिड़ावा मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल भी शामिल थे।

श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता व्याख्यान वाचस्पति गुरु भक्त शिरोमणि आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि यहां पर उनका पूरा चातुर्मास पर्यावरण को समर्पित रहेगा। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाड़ा में आचार्य ने उनके 35 वे वर्षा योग पर नगर आगमन के बाद आयोजित धर्म सभा में कहा कि झालरापाटन में इस बार 10 दिन की जगह उनके सानिध्य में 100 दिन के 10 लक्षण पर्व होंगे होंगे। जिसमें हर दिन समय, तप और पूजा पाठ होंगे जिससे श्रावको का पूरा चातुर्मास धर्म ध्यान को समर्पित रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान दिगंबर और श्वेतांबर सहित समस्त जैन समाज एक होकर आदर्श प्रस्तुत करेगा। दोनों समाज मिलकर पहली बार 18 दिन के पर्यूषण पर्व मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लाने वाला कोई नहीं है वह यहां के श्रावकों के उद्धार के लिए आए हैं। लोगों को किस प्रकार लाभ मिल सके इसे लेकर वह चातुर्मास के दौरान पूरे 4 महीने का श्रावकों के बीच बाजार लगाकर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि श्रावक मुझसे अच्छाई ग्रहण करें और वह श्रावकों की बुराई को स्वयं लेंगे। वह शांतिनाथ भगवान को देखने वाले नहीं बल्कि उनका नियमित अभिषेक करने वाले श्रावक को पसंद करेंगे। आचार्य ने कहा कि भगवान ने सभी को एक मंच पर रहने का संदेश दिया है ना कि अलग-अलग रहने का। वे यहां पर व्यक्ति के सुख के लिए आए हैं। उनके यहां का चातुर्मास कार्यक्रम पर्यावरण को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि चातुर्मास काल वास्तव में धर्म लूटने, धर्म साधना का काल है। इसमें आत्म कल्याण के लिए प्रयत्न करना चाहिए।

 

गुरु सानिध्य में शिक्षा और तत्वज्ञान प्राप्त करना चाहिए जिससे आत्म हित सधे। यह संभव भी है, क्योंकि ज्ञानी तपस्वी एक ही स्थान पर चार माह तक ठहरते हैं और साधना करते हैं। श्रावक आसानी से गुरु का सानिध्य का सकता है। चातुर्मास मौज मस्ती का पर्व बिल्कुल नहीं है। यह समय केवल धर्म प्रभावना के लिए है। आत्मा आराधना तत्व ज्ञान के लिए है। उन्होंने कहा कि अब कल्पतरु पारसनाथ नसिया के कायाकल्प का समय आ गया है जहां पर समाज के सभी लोगों के सहयोग से आधुनिक और ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए वह गुरुवार को कल्पतरु पारसनाथ नसिया जाएंगे और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।

 

शुक्रवार को मूडलिया खेड़ी तालाब के तट पर स्थित नागर पालिका की अवध वाटिका में 3500 पौधे लगवाकर अपने 35 वे चातुर्मास का शुभारंभ करेंगे। 20 जुलाई को शांतिनाथ बाडे में महिला एवं पुरुषों का सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे शांतिनाथ मंदिर में धर्म चर्चा होगी। इस मौके पर बालिकाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन की बोली भवानी मंडी निवासी राजेश नाहर, आचार्य के प्रथम पाद प्रक्षालन की बोली रतन देवी कागला परिवार ने ली। समाज के श्रेष्ठाओ ने बोली लेने वाले परिवार के सदस्यों का सम्मान किया। दूर-दूर से आए लोग। आचार्य के नगर में मंगल प्रवेश कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, सुसनेर, पिडावा, कड़ोदिया, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, झालावाड़ तक के लोगों ने भाग लिया। संचालन व्यापार सेवा समिति अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।

 

नलिन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *