अपने मुख सेअपनी प्रशंसा कभी नहीं करना चाहिए ना ही किसी भी व्यक्ति कीनिंदा करना चाहिए विनम्रसागर महाराज
इंदौर
सोमवार की अनुपम बेला में पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ने कंचनबाग स्थित समवशरण जिनालय में मंगल प्रवचन में दूसरों की निंदा नहीं करने की बात कही।
महाराज श्री ने कहा कि अपने मुख से अपनी प्रशंसा हमें कभी नहीं करना चाहिए न ही, किसी भी व्यक्ति की हमें निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के पास ज्ञान का भंडार रहता है। वह अपने ज्ञान से बच्चों को संस्कार, संस्कृति व धर्म का ज्ञान जरूर देता है, लेकिन अपनी प्रशंसा उनके आगे कभी नहीं करता है।

महाराज श्री ने सभी को यह संकल्प लेने को कहा कि हम सभी को एक संकल्प लेना चाहिए कि हम किसी भी व्यक्ति की अपने जीवन में निंदा नहीं करेंगे, और न ही अपने मुख से अपनी प्रशंसा करेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
