सकल जैन समाज मिलकर करें मंगलमय भव्य आगवानी

धर्म

सकल जैन समाज मिलकर करें मंगलमय भव्य आगवानी
इंदौर
जिस घड़ी का वर्षों से इंतजार इंदौर नगर वासियों को कंई सालों से था, वह इंतजार बुधवार 17 जुलाई को पूरा हो रहा है। श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि विघासागर जी महाराज के शिष्य प्रमाणिक साधना के सुमेरू, भारतीय संस्कृति के संवाहक, वात्सल्य मूर्ति श्रमण मुनि 108 प्रमाण सागर जी महाराज* अपने ससंघ के साथ मां अहिल्या की नगरी इंदौर में मंगल प्रवेश करेंगे।
संपूर्ण सकल जैन समाज गुरुदेव की भव्य अगवानी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है,अगवानी एवं संपूर्ण चातुर्मास को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक जन सक्रिय,समर्पित हैं।अपने आराध्य के प्रति,अपने गुरु के प्रति पूर्ण निष्टावान हैं। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि
किसी कार्य को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सबसे प्रमुख भूमिका होती है अनुशासन की, जिसका हम सभी को पालन करना है।

 

 

 

17/07/2024 बुधवार को पूज्य मुनिवर की अगवानी हेतु समाज द्वारा सविनय निवेदन है कि प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य की
उपस्थित अनिवार्य है आप आए और अपनों को भी लाए। एवं

 

 

मंगलमय चातुर्मास कलश स्थापना तारीख 21/7/24 रविवार दोपहर 1/30 बजे से मोहता भवन बास्केटबॉल काम्पलेक्स के पास जंजीर वाला चौराहा इंदौर नमोस्तु शासन जयवंत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *