बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें सिखाना चाहिए भावसागर महाराज

धर्म

बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें सिखाना चाहिए भावसागर महाराज
खिमलासा
परम पूज्य मुनि श्री भावसागर महाराज ने सभी को एवं माता-पिता को इस बात के लिए उद्घोष किया कि बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें सिखाए

 

 

महाराज श्री ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें सिखाना चाहिए। उन में दान विनय के साथ सेवा और दूसरों के के बच्चों के साथ सहानुभूति रखने का प्रयास करवाना चाहिए। ईमानदार, आज्ञाकारी, दयालु, निस्वार्थी, सेवाभावी, कृतज्ञ और उदार बने। जिससे बच्चे बड़े होकर धर्मात्मा परोपकारी बने तथा स्वार्थी और लालची ना बने।

 

 

 

महाराज श्री ने कहा है कि बच्चों को बात-बात पर डांटना नहीं चाहिए, बच्चों की बात को ध्यान से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही समय पर, सही मात्रा में दंडित करें। जिसे उन्हें उनकी गलती का अहसास हो जाए।

 

महाराज श्री ने आगे कहा कि यदि आप बच्चों को सही समय पर दंडित करेंगे तो उनके लिए डॉट के दो शब्द ही काफी होते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो वह बिगड़ जाएंगे। और बाद में उनकी गलती बताएंगे तो बच्चे सोचेंगे कि यह तो बोलते ही रहते हैं।

 

बच्चों की सही समय पर सही मात्रा में प्रशंसा करेंगे तो बच्चे खुलेंगे उनका उत्साह बढ़ेगा और अपने काम को लेकर लगनशील होगे। उनका उत्साह बढ़ेगा और उनमें कोई अच्छा काम करने की रुचि पैदा होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *