स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में 4100 वर्ष उपरांत हुआ
केशवरायपाटन मंदिर का भव्य शिलान्यास यह क्षेत्र 4000 वर्ष प्राचीन है स्वस्तिभूषण माताजी
केशवरायपाटन
परम पूजनीय भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में 4100 वर्ष उपरांत

केशवरायपाटन मंदिर का भव्य शिलान्यास हुआ। इस आयोजन में
एस पी श्री हनुमान प्रसाद मीणा व कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि के रूप में रहें। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि दूर दृष्टि से क्षेत्र में किया जा रहे नव निर्माण से धार्मिक नगरी को विशेष पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी ने क्षेत्र की प्राचीनता के विषय में बताते हुए कहा कि चंबल तट पर स्थित यह क्षेत्र 4000 वर्ष प्राचीन है जिसका उल्लेख 2000 वर्ष पूर्व आचार्य कुंदकुंद ने निर्वाणकांड में किया है। तब इसे आश्रम पट्टन के नाम से जाना जाता था। बाद में विष्णु अवतार भगवान श्री केशव की स्थापना होने पर इस नगर का नाम केशवराय पाटन हो गया।

पूज्य माताजी ने बताया कि अति चमत्कारी जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर शनि अनिष्ट निवारक मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा सुरक्षा की दृष्टि से उस समय गर्भ ग्रह में विराजमान कराया गया था। माताजी ने कहा कि यहां पर सभी संस्कृतियों का संगम अपने आप में अनूठा है। यह क्षेत्र शीघ्र ही धार्मिक पर्यटन के रूप में देशभर में ख्याति अर्जित करेगा। आपको बता दें नवनिर्मित जिनालय में 24 मानस्तंभ, 6 वेदिकाएं व प्रक्षाल ग्रह का निर्माण होना है।

जानकारी देते हुए क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री गुलाबचंद जैन चुना वाले ने बताया कि कई वर्षों से प्राचीन जिनालय जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा था। उन्होंने कहा कि जिनालय निर्माण का संकल्प 18 महीने का रखा गया है। उसी अनुरूप में पौराणिक व आधुनिकता को ध्यान में रख आर्किटेक्ट को जिम्मा दिया गया है।
परम् पूज्य गुरु माँ के सानिध्य व निर्देशन में भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजित हुआ। प्रातः अभिषेक, शान्तिधारा के उपरांत ध्वजारोहण एवं की क्रिया सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर संघस्थ बाल बृह्मचरिणी प्रियंका दीदी ने गुरु गुणानुवाद एवं मंगलाचरण किया। बालिका मंडल की बालिकाओं ने कठपुतली नृत्य की प्रस्तुती दी। जो सभी का मन मोह गई। आयोजन के क्रम में भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि व कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मांगलिक क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी जय निशांत भैया व नितिन भैया के निर्देशन में हुई।

विदेश से भी आया दान

इस भव्य आयोजन में और बना रहे मंदिर के निर्माण में देश ही नहीं विदेशों से भी अनुदान प्राप्त हुआ है जी हांजपान और मस्कट से भी श्रद्धालुओं ने शिलादान में अपनी स्वीकृति फोन के माध्यम से प्रेषित की
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
