आर्यिका 105 श्री पूर्णमति माताजी का मंगलवार की बेला में डबरा में हुआ मंगल आगमन लगभग 300 किलोमीटर का पद बिहार किया
डबरा
आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का मंगलवार की बेला में डबरा नगर में मंगल आगमन हुआ।
पूज्य गुरु मां का वर्षा योग ग्वालियर नगर के मुरार में होगा जिसको लेकर गुरु मां का बिहार कुंडलपुर के तीर्थ से चल रहा है और मंगलवार की बेला में डबरा नगर में आगमन हुआ पूज्य गुरु मां ने अब तक 300 किलोमीटर का पैदल बिहार कर लिया है गुरु मां का 12 जुलाई को ग्वालियर के मुरार में मंगल आगमन होगा। मंगलवार की बेला में डबरा नगर में पहुंचने पर भक्तों ने आगवानी की माताजी ने डबरा नगर जैन मंदिर के दर्शन किए । और डबरा नगर वासियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

संयोजक अशोक जैन पोली ने बताया कि 12 जुलाई को प्रातः बेला में पूज्य गुरु मां का ग्वालियर नगर में प्रवेश होगा भव्य शोभा यात्रा के साथ उन्हें घाटीपुर स्थित गुलाबचंद बगीची से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मुरार दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा। जगह-जगह गुरु मां की मंगलआगवानी की जाएगी। जिसको लेकर नगर में अभूतपूर्व तैयारीया की जा रही है। मुरार मंदिर के दर्शन उपरांत गुरु मां चिक सतर स्थित जैन धर्मशाला आएगी जहां सकल जैन समाज ग्वालियर की ओर से गुरु मां की भाव अगवानी की जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
