मुनि श्री विनम्र सागर महाराज की मंगल विहार में छत्रपति नगर इंदौर के समाज बंधु हुए सम्मिलित
इंदौर
आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की शिष्य पूज्य मुनिश्री 108 विनम्र सागर महाराज का मंगल विहार वर्षा योग हेतु इंदौर के लिए चल रहा है।
आज की मंगल बेला में गुरुदेव का मंगल विहार जी खटाम्बा से देवास की और हुआ।गुरुदेव के मंगल विहार में छत्रपति नगर इंदौर के समाज जन विहार में सम्मिलित हुए एवं सक्रियता से महाराज श्रीका मंगल विहार कराया।
इसके साथ ही आज की आहार चर्या कराने का परम सोभाग्य भी छत्रपति नगर इंदौर के समाज बंधुओको प्राप्त हुआ।
महाराज श्री के मंगल विहार में इंदौर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी भुपेंद्र जैन कमल जैन विपुल
बाझल अखिलेश सोधिया रमेश जैन जिनेश जैन राजेश जैन दद्दू सतीश जैन संजय अहिंसा मनीष नायक मनोज मुकेश बाकलीवाल आदि समाज जन इंदौर से पहुंचे और आहार एवं विहार में शामिल हुए। पूज्य गुरुदेव देवास में विराजित है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
