इंदौर नगर का जागा भाग्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दो अनुपम शिष्यों का होगा वर्षा योग एवं इंदौर समाज करेगा भव्य अगवानी
इंदौर
मां अहिल्या नगरी इंदौर का बड़ा सो भाग्य जागा है इस वर्ष संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दो अनुपम शिष्यो का वर्षायोग चातुर्मास कराने का परम सोभाग्य इंदौर नगर को मिला है।
इंदौर वासियों के मन में यह भाव बन रहा है करलो तैयारी गुरुदेव आरहे है अपने अपने द्वारे चोक पूरकर,थाल सजाकर दिपक जलाकर मंगल आरती करेंने को आतुर है। पूज्य विनम्र सागर जी महाराज ससंघ की इदौर शहर मे भव्य मंगल आगवानी 14 जुलाई रविवार सुबह 8 बजे से उदय नगर जैन मंदिर से गोयल नगर , तिलक नगर, कनाडिया रोड होते हुए समोशरण मंदिर के लिए होगी ।
समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू सकल जैन समाजजन ,सामाजिक सांसद , सोशल ग्रुप फेडरेशन नगर के सभी सोशल ग्रुप सदस्य एवं समस्त संस्थाऐ,महिला संगठन, मंडल सभी से अपील की है की इस अनुपम नवीन रूप मे होने वाली भव्य आगवानी जुलूस मे शामिल



होकर इदौर का गौरव वढाये । एवं तारीख 17/7/24 बुधवार को प्रातः परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी की भव्य मंगल मय अगवानी के लिए पुनः इसी तरह से तैयार रहे और नमोस्तु शासन जयवंत करें
शोभयात्रा का पूरा प्रबंध सकल जैन समाज इंदौर के तत्वाधान में दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट रेवती रेंज एवम पुलक चेतना मंच करेगा।
राजेश जैन ददू से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेकजैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
–
