एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत पर आयोजित हुई विनयांजलि सभा-गुरुभक्तों ने किया गणाचार्य श्री नमन
आगरा
राष्ट्रसंत भारत गौरव गणाचार्य, बुन्देलखण्ड के प्रथमाचार्य, युग प्रतिक्रमण प्रवर्तक उपसर्ग विजेता, महासंघगणनायक गणाचार्य श्री विराग सागरजी महामुनिराज की महासमाधि 4 जुलाई 2024
गुरुवार (चतुर्दशी) प्रात: 2:30 बजे जालना महाराष्ट्र के नजदीक देवमूर्ति ग्राम हो गयो गणाचार्यश्री के देवलोक गमन से आगरा सकल जैन समाज में शोक का माहौल बना हुआ हैे
आचार्य श्री को नमन करने के उद्देश्य से 6 जुलाई को मुनि श्री

शिवदत्तसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति,सकल दिगंबर जैन समाज आगरा के तत्वावधान में आगरा के हरी पर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के
आचार्य शांतिसागर सभागार में विनयांजलि सभा आयोजित की गई।
विनयांजलि सभा का शुभारंभ विमल जैन मारसंस ने समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कियो विनयांजलि का मंगलाचरण उषा जैन मारसंस ने किया।
संकलन अभिषेक जेन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
