तपोवन तीर्थ पर निर्भय सागर महाराज एवं सुधा सागर महाराज का हुआ महामिलन साधु समाज का सबसे बड़ा अतिथि होता है निर्भय सागर महाराज

धर्म

तपोवन तीर्थ पर निर्भय सागर महाराज एवं सुधा सागर महाराज का हुआ महामिलन साधु समाज का सबसे बड़ा अतिथि होता है निर्भय सागर महाराज
सागर
आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज एवं निर्यापक श्रमण सुधा सागर महाराज का महा मिलन बुधवार की अनुपम बेला में दमोह रोड स्थित तपोवन तीर्थ क्षेत्र के नीचे ओवर ब्रिज के पास सिद्धगुवा चौराहा पर हुआ।

 

 

जब यह महा मिलन हुआ तो भक्तों का सैलाब देखते हुए बन रहा था। निश्चित रूप से यह मिलन सौहार्द और वात्सल्य का एक प्रतीक बनकर सामने आया जय जय कारों के बीच सुधा सागर महाराज तपोवन तीर्थ पर पहुंचे और निर्माणधीन क्षेत्र का अवलोकन किया महाराज श्रेणी पदम प्रभु भगवान के दर्शन भी किए।

 

 

एक रोचकजानकारी
आपको बता दें वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ऐसे संत हैं जिन्हें निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधा सागर महाराज की प्रथम बार पिच्छी लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। आचार्य श्री ने इस अवसर पर अपनी मंगल वाणी में कहा की अतिथि देवो भवः साधु समाज का सबसे बड़ा अतिथि होता है। आपने अपने घरों में नगरों में अतिथियों का स्वागत किया होगा, पर आज साधु से साधु का, भाई से भाई का मिलन हुआ है। एक अतिथि का दूसरे अतिथि ने स्वागत किया है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *