- जयपुर शहर की पावन धरा पर पहली बार- जहाजपुर स्वस्तिधाम प्रणेत्री भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का प्रतापनगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
प्रतिकूल परिस्थितियों में सामान्य रहना जीवन को सुखद बनाता है। ये विचार श्योपुर प्रतापनगर के गुलाब विहार गार्डन में भारत गौरव परम विदूषी लेखिका जहाजपुर स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने धर्म सभा में व्यक्त किये। माताजी ने विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चर्चा करना व चर्या करना, दोनो में काफी अन्तर है। मनुष्य की कथनी और करनी में अन्तर नहीं होना चाहिए। भगवान महावीर ने किसी भी शास्त्र का अध्ययन नहीं किया था अपितु चारित्र, आत्मा का दर्शन, तपस्या करने से केवल ज्ञान प्राप्त हुआ*
*आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी*
फागी/जयपुर
जयपुर की शहर की पावन धरा पर प्रतापनगर में पहली बार भव्य जुलूस के साथ जहाजपुर स्वस्ति धाम प्रणेत्री भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का भव्यता के साथ एतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालुगण उमड़ पडे,समिति के महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ एवं संयोजक चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि आर्यिका स संघ गुरुवार को प्रातः प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनिल कुमार जी बनेठा वालों की फैक्ट्री से प्रातः मंगल विहार कर प्रतापनगर में हल्दीघाटी गेट पर पहुची जहां से बैण्ड बाजों के लवाजमा के साथ, महिला मण्डल की सदस्याओ सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ जुलूस रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पिंजरापोल गौशाला के सामने से होकर
गुलाब विहार गार्डन श्योपुर पहुचा,संघ की भव्य आगवानी में मार्ग में 51 तोरण द्वार लगाये गये थे,जगह जगह रंगोली के बीच पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की गई। गुलाब विहार गार्डन में आयोजित धर्म सभा में मंगलाचरण के बाद दीपक जैन अघोल, सचिन जैन,शिप्रा जैन, शशि जैन आदि ने चित्र अनावरण किया। दीप प्रज्जवलन अनिल कुमार जैन बनेठा एवं समारोह गौरव कैलाश चन्द, माणक चंद,रमेश कुमार ठोलिया परिवार ने किया। मुख्य अतिथि प्रेम कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि प्रवेश जैन, महावीर जैन, भोजन पुण्यार्जक लाल चन्द कठमाणा वाले थे। माताजी का पाद पक्षालन सुरेश सोनी, तेज प्रकाश सोनी ने किया। शास्र भेट विकास – अंजना काला ने किया ।इस मौके पर सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, पर्यटन विभाग के निदेशक निशान्त जैन, भविष्य निधि आयुक्त शैलेन्द्र जैन, राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष कमलबाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, प्रदीप जैन लाला, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, दीपक बोहरा, नरेंद्र – शारदा पाटनी निखार डिजाइनर, जितेन्द्र गंगवाल निमोडिया,विनित चांदवाड, प्रकाश चांदवाड अध्यक्ष दुर्गा पुरा, प्रकाश बाकलीवाल अध्यक्ष छोटा गिरनार,केलास छाबड़ा अध्यक्ष महारानी फार्म, प्रेमचंद बड़जात्या अध्यक्ष चोमू बाग , केवलचन्द गंगवाल अध्यक्ष चित्रकूंट सांगानेर, विनोद गंगवाल, प्रकाश सोगानी , ओमप्रकाश कटारिया सांगानेर, एम पी जैन अध्यक्ष वरुण पथ,भारत भूषण जैन, हेमन्त सोगानी, धर्म संरक्षणी महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्मचंद पहाड़िया, मनीष बैद, यशकमल अजमेरा, राकेश गोधा, सुमति पाटोदी, प्रमोद छाबड़ा झोटवाड़ा, विमल जौला (पाटनी) निवाई, मनोज सोगाणी, डॉ शीला जैन, पुष्पा सोगानी तथा जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गोधा,सहित प्रतापनगर के पार्षदों ने माताजी से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन चेतन जैन निमोडिया, कपिल जैन एवं विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने किया ,इस मौके पर जयपुर महानगर के 40 से अधिक जैन मंदिरों के पदाधिकारियों ने माताजी को आने के लिए श्रीफल भेट किया ।सायंकाल आनन्द यात्रा व भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।
संघपति रमेश ठोलिया ने बताया कि यह संघ विभिन्न कालोनियों के जैन मंदिरो के दर्शन करता हुआ रविवार 6 मार्च को विशाल जुलूस के साथ नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां 10 मार्च से 18 मार्च तक अष्टानिका महापर्व के मौके पर श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा।इस भव्य कार्यक्रम में जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गौधा ने शिरकत करते हुए बताया कि कार्यक्रम में सारे जयपुर शहर के श्रावकों ने आर्यिका श्री से मंगलमय आशीर्वाद किया।

*राजाबाबू गोधा गजट संवाददाता फागी*
