*आचार्य विद्यासागर संत निलय हॉल में आयोजित हुई बुद्धिजीवी संगोष्ठी-उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मिला सानिध्य
आगरा
1सितंबर को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वषार्योग समिति के तत्वावधान में आगरा के कमलानगर स्थित डी ब्लॉक के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय हॉल में जैन धर्म एवं संस्कार विषय पर बुद्धिजीवी संगोष्ठी का आयोजन किया।संगोष्ठी का शुभारंभ समाधिस्थ आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एव दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया|
उपाध्यायश्री ने अपने मंगल प्रवचनों मे बोलते हुए कहा कि गर्व करें आप जैन हैं, आज किसी भी धर्म के नाम पर भोजन नहीं मिलता परन्तु एक जैन ही हैं जिनके नाम पर जैन फूड मिलता है, उन्होंने कहा कि कुल टैक्स मे से 24% टेक्स अकेली जैन समाज देती हे, यह 98% साक्षर समाज हे, परन्तु संगठन के अभाव मे छिन्न भिन्न होती समाज है, अत: आज एक दूसरे के सहयोगी
बन संगठित रहने की आवश्यक्ता है| उन्होंने सभी बुद्धीजीवियों को 24 घंटे मे कम सै एक बार प्रभु या गुरु दर्शन करने का आवहान दिया| आज की संगोष्टि मे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पीयूष जैन, वरिष्ठ डॉक्टर विकास जैन,डॉक्टर

राजीव जैन ( चाइल्ड स्पैश्लिस्ट),
डॉक्टर सन्धी जैन ( गाइनी),डॉक्टर उर्विजिका जैन ( डैन्टिस्ट अपोलो) सी ए रवीन्द्र जैन, सी ए विजय गोयल, सीए उनन्ती जैन, प्रिसिपल डा रजीव जैन, एक्स इन एम के जैन, श्रीमती नीरू जैन प्रिंसीपल व ब्लाक एजूकेशन औफीसर, एडवोकेट राजेन्द्र जैन, टैक्स एडवोकेट कमल जैन समेत शगभग 150 प्रतिनिधी पधारे! संगोष्ठी में आए हुए प्रवक्ताओं ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया,इसके बाद जैन डॉक्टर,जैन,इन्जीनियर,सीए,सीएस,आर्किटेक्ट जज,प्रोफेसर,लौयर्स लेक्चरार,एमबीए आदि महानुभावों एवं प्रवक्ताओं ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष अपनी- अपनी बात रखी।इस अवसर पर आयोजक समिति ने सभी प्रवक्ताओं का दुपट्टा माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देखकर स्वागत सम्मान किया|संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।इस संगोष्ठी में जगदीश प्रसाद जैन,यशपाल जैन, शैलेंद्र जैन,अनिल जैन,अनिल रईस नरेश लुहाड़िया, मुकेश जैन रपरिया,सुरेश पांडया, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
