जैन संत और साध्वियो के प्रवचन
रामगंजमंडी
जैन तीर्थ नागेश्वर के पास दुधालिया गांव से चार्तुमास करके उत्तरप्रदेश जा

जा रही पंजाब केसरी राज अतिथी का दर्जा प्राप्त साध्वी कमलप्रभा श्री जी का मंगलवार को नगर प्रवेश हुआ सुबह 8 बजे आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ ने साध्वी मंडल की अगवानी की ओर ढोल नगाडो के साथ उन्हें जैन श्वेताम्बर मंदिर बाजार नं.3 लेकर आये।
मंदिर में भगवान और देव दर्शन के बाद साध्वी कमलप्रभाश्रीजी ने प्रवचन में कहा कि जैन वही है जो जो इंद्रिय को जीतता है। भगवान् महावीर स्वामी ने मानव जाति को सुधारने के लिये कई कष्ट सहे।भगवान महावीर स्वामी का एक एक शब्द प्रभावी है। साध्वी कमलप्रभा श्रीजी ने जैन का मतलब समझाते हुए कहा कि जैन वह है जिसमें जैना हो, अहिंसा का पालन करता हो,इंसानियत हो, और नवकार मंत्र का जाप करता हो।


साध्वीजी ने कहा कि मनुष्य भव बहुत मुश्किल से मिलता है,इस भव में नही सुधरे तो फिर सुधरना मुश्किल है। मानव जीवन खाने, पीने, ओर ऐशोआराम के लिये नहीं मिला है।

मानव जीवन साधना करने के लिये मिला है। अहिंसा पर बोलते हुए साध्वी जी ने कहा कि जीव दया का पालन सिर्फ जैन कुल मे ही संभव है। जैन धर्म को निभाना बहुत मुश्किल है। खानपान और पहनावे मे मर्यादा की नसीयत
देते हुए उन्होंने होटलो मे खाना नहीं खाने की बात कही। उन्होंने कहा किमर्यादा ही धर्म है।अगर साधु और साध्वियो में क्रिया नही है तो साधु जीवन अधूरा है।उपस्थित लोगों से प्रतिदिन108 बार नवकार मंत्र का जाप करने को कहा।
अच्छे शब्दों का श्रवण करने से ही जीवन का उद्धार होता है सिद्ध चंद सागर जी महाराज

साध्वी कमलप्रभा श्रीजी के प्रवचन के बाद मंदिर में विराजित जैन संत सिद्ध चंद सागर जी महाराज ने कहा कि अच्छे शब्दो का श्रवण करने से उद्धार होता है।क्रोध, मान, माया ओर लोभ रुपी शराब का त्याग करना चाहिये।उन्होंने आगे कहा कि संत सोते हुए भी जागता है। और मनुष्य जागता हुआ भी सोता रहता है । उन्होंने सभीसे इंद्रियों का उपयोग धर्म के कार्यों में करने को कहा।
जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि

साध्वी कमलप्रभा श्रीजी को राज अतिथी का दर्जा प्राप्त होने से
पुलिस प्रशासन मंगलवार को सुबह 6.30 बजे राजस्थान सीमा पर पहुंच गया था और उंडवा से लेकर रामगंजमंडी की महिला और पुरुष कान्सटेबलो ने साध्वीजी के साथ पैदल
बिहार किया. साध्वी कमलप्रभा श्री जी के साथ संधारा से रामगंजमंडी तक विहार में सुरेंद्र रांका साथ रहे। साध्वी मंडल की आगवानी करने में श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख, महेंद्र डांगी, सुधीर पारख, राजेंद्र रांका, सुभाष बाफना, गौरव बाफना, पुरुषोत्तम मोरावाल, आशीष डागा, ज्ञानचंद डांगी के साथ महिला मंडल की पुष्पा डांगी, शिल्पा रांका, मधु डांगी, प्रेमलता मेहता, वीणा बाफना, अन्नपूर्णा बोथरा, सुमित्रा तातेड, सारिका पारख व पूर्व पार्षद साक्षी पारख रही मौजूद।
अभिषेक जैन लुहाडिया
रामगंजमंडी
